फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   accident,bike,hospital,police,FIR

सड़क हादसों में युवक की मौत, चार घायल

Thu, 29 Apr 2021 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
accident,bike,hospital,police,FIR
महोबा। जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि अन्य सड़क दुुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

थाना श्रीनगर के ज्योरइया गांव निवासी प्रहलाद (42) बुधवार की शाम बाइक से एक शादी समारोह में शामिल होने रूरी गांव गया था। देर रात बाइक से वापस लौटते समय बिलखी गांव के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में प्रहलाद गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क पर पड़े घायल को इलाज के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दूसरी घटना पचपहरा मोड़ के समीप हुई। जहां बाइक सवार नीतेश निवासी जनपद बांदा दुर्घटना में घायल हो गया। सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। इसी तरह भटीपुरा निवासी शोभाराम, गढ़ी मलहरा निवासी रमखी व पसवारा निवासी देवेंद्र अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed