फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   accidant

एक साथ उठी दो अर्थियां, भर आईं सबकी आंखें

Sun, 26 Dec 2021 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
accidant
खन्ना (महोबा)। नेशनल हाईवे पर बांदा जिले के अतर्रा इंजीनियरिंग कालेज के पास तेज रफ्तार जीप (क्रूजर गाड़ी) के पेड़ से टकराने से महोबा जिले के ग्योड़ी गांव निवासी दो युवकों की मौत के बाद शनिवार को शव गांव पहुंचते ही मातम छा गया। एक साथ दो अर्थी निकलने से लोगों की आंखें नम हो गई। गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। घटना से गांव के अधिकांश घरों के चूल्हे नहीं जले।
विज्ञापन

खन्ना थाना क्षेत्र के ग्योड़ी गांव निवासी बदन सिंह का पुत्र देवेंद्र सिंह (22) अपने साथी शिवदास यादव (23) व सुरेश के साथ शुक्रवार की सुबह बांदा के बल्लान गांव में बहन के यहां डीजल देने जा रहा था। गाड़ी सुरेश चला रहा था। इसी दौरान एक्सल टूटने से गाड़ी सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। रफ्तार इतनी तेज थी कि पेड़ उखड़कर हाईवे पर गिर गया। हादसे में देवेंद्र सिंह व शिवदास यादव की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल सुरेश का इलाज मेडिकल कालेेज बांदा में चल रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को दोनों युवकों के शव गांव पहुंचते ही हर किसी की आंख नम हो गई। ग्रामीण मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाते रहे। दोनों मृतक अविवाहित थे और पिता के साथ खेती-किसानी के काम में हाथ बंटाते थे। घायल सुरेश अपने पिता का इकलौता बेटा है, जो जिंदगी और मौत से लड़ रहा है। इस दर्दनाक हादसे से अधिकांश ग्रामीणों के घरों के चूल्हे नहीं जले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed