{"_id":"60884bdb8ebc3e246c55e798","slug":"accidant-mahoba-news-knp6256896114","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो व स्विफ्ट कार की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो व स्विफ्ट कार की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखारी (महोबा)। कस्बा स्थित तहसील गेट के पास सोमवार की रात आमने-सामने दो कारों में भिड़ंत हो गई। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी चरखारी में भर्ती कराया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, अन्य सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत दो लोग घायल हुए हैं।
तहसील गेट के पास दो कारों की टक्कर में एक कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक तुलसीदास निवासी रायनपुर कार में फंस गया। दूसरी कार में सवार हर्ष वर्धन निवासी सिजहरी को गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने दोनों वाहनों में फंसे घायलों को निकालकर सीएचसी चरखारी पहुंचाया। वहां उनकी नाजुक हालत देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
उधर, कबरई थाना क्षेत्र के उटियां गांव निवासी अमीर सिंह (23) मंगलवार को बाइक से महोबा आ रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। वहीं, किदवईनगर निवासी अंगूरी (50) सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।