फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Abhyudaya coaching

Mahoba News: अभ्युदय कोचिंग से युवाओं को मिलेगी मंजिल

Sun, 04 Feb 2024 03:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 04 Feb 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Abhyudaya coaching
महोबा। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित अभ्युदय कोचिंग के माध्यम से अब प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी छात्र-छात्राएं और बेहतर तरीके से कर सकेंगे। इसके लिए नए विषय के विशेषज्ञों की तैनाती की जाएगी। विषय विशेषज्ञों का चयन जिला स्तरीय समिति के माध्यम से होगा।
विज्ञापन

अभ्युदय कोचिंग योजना शासन की प्राथमिकता में शामिल है। समाज कल्याण विभाग की ओर से इस कोचिंग का संचालन शहर के वीरभूमि महाविद्यालय में किया जा रहा है। अभ्युदय कोचिंग में छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षा में तैयारी के लिए नए विषय विशेषज्ञों की तैनाती की जाएगी। यूपीएससी, यूपीपीएससी, एसएससी, एनडीए, सीडीएस, यूपीपी, जेईई, नीट आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए कवायद तेजी से चल रही है।
विज्ञापन

यहां आंतरिक सुरक्षा, अंतरराष्ट्रीय संबंध, भूगोल, नीतिशास्त्र, पर्यावरण एवं परिस्थितिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इतिहास आदि विषयों के नए विशेषज्ञों की तैनाती होगी। अभ्युदय योजना की कक्षाओं के यूट्यूब चैनल व गूगल मीट पर लाइव प्रसारण भी होगा। अभ्युदय कोचिंग के कोर्स कोआर्डिनेटर विशाल सिंह ने बताया कि नए विषय विशेषज्ञों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। नए विषयों के विशेषज्ञों के आने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और बेहतर तरीके से हो सकेगी। फिलहाल महाविद्यालय में यह कोचिंग सुबह आठ से 11 व दोपहर दो से पांच बजे तक संचालित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
समाज कल्याण अधिकारी अभय कुमार सिंह का कहना है कि डेमो के माध्यम से विषय विशेषज्ञों के ज्ञान को परखा जाएगा। इसके बाद समिति के माध्यम से मानदेय के आधार पर विषय विशेषज्ञों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होगी। नए शैक्षिक सत्र से छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed