{"_id":"6662028989d53eb6ca0dbf94","slug":"a-young-man-preparing-for-police-recruitment-died-in-an-accident-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-106977-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की हादसे में मौत
Fri, 07 Jun 2024 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Fri, 07 Jun 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। कस्बा पनवाड़ी में टहलने निकले पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक को किसी वाहन ने टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है।
महोबा रोड मेला मैदान पनवाड़ी निवासी चंद्रशेखर का बेटा पुष्पेंद्र (25) पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। वह सुबह-शाम दौड़ने जाता था। बुधवार की रात करीब नौ बजे वह भोजन करने के बाद टहलने के लिए घर से निकला था। तभी बाईपास मार्ग में पानी की टंकी के पास किसी वाहन ने युवक को पीछे से टक्कर मार दी और कुचलते हुए निकल गया। इससे पुष्पेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की तलाश की पर सफलता नहीं मिली। जवान बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मृतक के पिता ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।