फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   A young man injured by a bullet died and a report of unintentional murder was filed against seven

Mahoba News: गोली लगने से घायल युवक की मौत सात पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट

Mon, 23 Jun 2025 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 23 Jun 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
A young man injured by a bullet died and a report of unintentional murder was filed against seven
-मवई गांव में तैनात पुलिस बल। संवाद - फोटो : -मवई गांव में तैनात पुलिस बल। संवाद
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के मवई गांव में चुनावी रंजिश और ट्रैक्टर से खेत की जोताई के किराये के विवाद में गोली लगने से घायल युवक की रविवार को झांसी में इलाज दौरान मौत हो गई। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तनाव को देखते हुए गांव में श्रीनगर, कबरई समेत चार थानों की पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन

मवई गांव निवासी पुष्पराज सिंह का गांव के ही शैलेंद्र सिंह (32) से चुनाव को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही थी। कुछ दिन पहले ट्रैक्टर से खेत की जोताई के किराये को लेकर भी विवाद हो गया था। इसी खुन्नस में शनिवार की रात छह से अधिक दबंगों ने असलहों से लैस होकर फायरिंग कर दी थी। गोली सीने में लगने से शैलेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया था। रविवार की दोपहर शैलेंद्र सिंह की इलाज दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के पिता हिम्मत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने पुष्पराज सिंह, छोटे राजा, देवेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, भगवत सिंह, पप्पू कुशवाहा व अशोक पाल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने पुष्पराज सिंह, नरेंद्र सिंह, छोटे राजा और पप्पू कुशवाहा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा जबकि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार मिश्रा का कहना है कि घायल की इलाज दौरान मौत हो गई है। जानलेवा हमले के मामले को गैर इरादतन हत्या में तरमीम किया जा रहा है। जल्द ही शेष आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed