फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   A shopkeeper hanged himself after incurring losses in business.

Mahoba News: व्यापार में घाटा लगने पर दुकानदार ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 29 Sep 2026 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
A shopkeeper hanged himself after incurring losses in business.
फोटो 28 एमएएचपी 09 परिचय-आनंद गुप्ता (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
खरेला (महोबा)। कस्बा खरेला में व्यापार में घाटा होने से परेशान किराना दुकानदार ने सोमवार की सुबह फंदा लगाकर जान दे दी। दुकानदार दो माह पहले पिता की मौत होने और बैंक व थोक दुकानदारों की कर्ज अदायगी की चिंता में परेशान रहता था। सूचना पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने घटनास्थल पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

मोहल्ला स्वामीदास निवासी आनंद गुप्ता (38) किराना की दुकान चलाता था। माह जुलाई में पिता रामप्रकाश का बीमारी के चलते निधन हो गया था। तब कारोबार व परिवार का भार आनंद पर आ गया था। व्यापार में लगातार घाटा होने से वह परेशान रहने लगा। थोक दुकानदारों से मंगाए गए माल की रकम भी वह समय पर नहीं दे पा रहा था। सुबह सात बजे वह बेटी इशिता को स्कूल बस में छोड़ने गया था। वापस आने पर वह मकान के अंदर चला गया और बरामदे में लट्ठे से रस्सी का फंदा लगा लिया। जब पत्नी अंजलि वहां पहुंची तो पति को फंदे पर लटकता देखा।
विज्ञापन

मृतक के भाई राजकुमार ने बताया कि दो माह पहले पिता की मौत होने व कारोबार में घाटा लगने से भाई परेशान रहते थे। उन्हें बैंक और थोक दुकानदारों का कर्ज चुकाने की चिंता सता रही थी। एसडीएम अवनीश तिवारी भी राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम का कहना है कि पिता के निधन के बाद से दुकानदार के परेशान रहने की बात सामने आई है। कारोबार भी प्रभावित होने की जानकारी मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान
चरखारी। कोतवाली चरखारी के बमरारा गांव में किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। बमरारा निवासी रतिराम की बेटी रेशमा (13) बाबा-दादी के साथ रहती थी। माता-पिता दिल्ली में रहकर मेहनत-मजदूरी करते हैं। रविवार की रात रेशमा ने मकान के कमरे में फंदा लगा लिया। सुबह जब बाबा वहां पहुंचे तो नातिन को फंदे पर लटकता देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस किशोरी को अस्पताल ले गई जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के बाबा गंगादीन ने बताया कि नातिन ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी नहीं है। प्रभारी कोतवाल रमेश यादव का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed