फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   A man hurt by infidelity hanged himself to death

महोबा: बेवफाई से आहत युवक ने फांसी लगाकर जान दी

Sun, 20 Dec 2020 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
A man hurt by infidelity hanged himself to death
भारतेंदु दुबे की फाइल फोटो - फोटो : MAHOBA
श्रीनगर (महोबा)। प्यार में धोखे से आहत होकर युवक ने फेसबुक पर अपना दर्द बयां कर फांसी लगाकर जान दे दी। युवक गांव की किशोरी से प्यार करता था और एक साल पहले उसको लेकर कहीं चला गया था। इस मामले में किशोरी के परिजनों ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार (आज) को इसी मामले में कोर्ट में उसकी तारीख थी, जिसको लेकर वह तनाव में था।
विज्ञापन

पिपरामाफ गांव निवासी भारतेंदु दुबे (28) पुत्र कृष्ण कुमार दुबे 22 मई 2019 को एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। किशोरी के पिता ने श्रीनगर थाने में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 24 जुलाई 2019 को पुलिस ने किशोरी को ढूंढकर बयान कराए। जिसके बाद दुष्कर्म व पॉस्को एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई थी।
विज्ञापन

किशोरी के बयान बदलने और दुष्कर्म का आरोप लगाने से युवक परेशान रहने लगा। बाद में पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। तीन माह पहले वह जमानत पर बाहर आया था। इस दौरान किशोरी के बालिग होने पर परिजनों ने उसकी दूसरी जगह शादी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्यार में धोखा मिलने और चल रहे मुकदमे की 21 दिसंबर को तारीख होने से परेशान भारतेंदु शनिवार की रात खेत की रखवाली करने जाने की बात कहकर घर से निकल गया। आत्महत्या करने से पहले रात करीब दो बजे भारतेंदु ने अपने फेसबुक एकांउट में एक पोस्ट अपलोड की, इसके बाद बबूल के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी।
सुबह जब पिता कृष्ण कुमार खेत पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
तीन दिन पहले छतरपुर से आया था युवक
किशोरी को भगा ले जाने और दुष्कर्म के मामले में जमानत पर जेल से छूटकर आने के बाद भारतेंदु दुबे गांव में न रहकर मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में रहने लगा था। जहां वह एक दुकान में काम करके अपना गुजारा कर रहा था। 17 दिसंबर को वह घर वापस आया था। गांव आने के बाद वह प्रेमिका की बेवफाई बर्दाश्त नहीं कर सका और सोशल मीडिया में अपने मन की बात लिखकर जिंदगी को अलविदा कह दिया।

रोज-रोज मरने से अच्छा मर जाऊं---
मरने से पहले फेसबुक पोस्ट में प्रेमिका की कुछ फोटो शेयर करते हुए लिखा-दोस्तों यह मेरी आखिरी पोस्ट है। प्यार में धोखा खाकर बहुत जी लिया, घुट-घुटकर अब नहीं जिया जाता। रोज-रोज मरने से अच्छा है एक बार मर जाऊं। भगवान करे आपको कभी किसी से धोखा न मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed