फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   A huge crowd of devotees gathered to see the Tajia procession and Dhal Sawari

Mahoba News: ताजिया जुलूस व ढाल सवारी देखने को उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम

Mon, 07 Jul 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 07 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
A huge crowd of devotees gathered to see the Tajia procession and Dhal Sawari
महोबा। मुहर्रम की नौवीं को शनिवार की रात ताजिया जुलूस निकाला गया। इसके अलावा अकीदतमंदों ने ढाल सवारियां खेलकर हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद किया। ताजिया जुलूस देखने के लिए अकीदतमंदों का हुजूम उमड़ा। इस दौरान जगह-जगह ढोलों की बजरौटी का अदबी मुकाबला हुआ।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला भटीपुरा, मकनियांपुरा, दरियापुरा, हवेली दरवाजा, समदनगर, मिल्कीपुरा, चौसियापुरा, भीतरकोट, मगरियापुरा, न्यारियनपुर, ढलैतनपुरा, शेखनपुरा आदि मोहल्लों से ताजिया जुलूस निकाला गया। इसके बाद ताजिया शहर के ऊदल चौक में एकत्रित हुए। यहां ताजियों का मिलाप हुआ। इससे पहले विभिन्न मोहल्लों मेंं अकीदतमंदों ने ढाल सवारियां खेलीं। इसके बाद ताजिया अपने-अपने इमाम चौक वापस रखे गए। वहीं, मोहर्रम की दसवीं को रविवार की शाम ताजिया जुलूस निकला। देर रात ताजिये शहर के काजीपुरा मैदान में पहुंचे। ताजिये देखने के लिए यहां अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ी रही। जगह-जगह लंगर लुटाया गया।
विज्ञापन

कुलपहाड़ संवाद के अनुसार- ताजिया जुलूस अपने परंपरागत मार्गों से होकर गुजरा। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात रहा। अजनर संवाद के अनुसार ताजिये बस स्टैंड से होते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed