फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   A farmer guarding his crop was beaten to death with sticks and axes.

Mahoba News: फसल की रखवाली कर रहे किसान की लाठी व सब्बल से पीटकर हत्या

Thu, 28 May 2026 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
A farmer guarding his crop was beaten to death with sticks and axes.
फोटो 27 एमएएचपी 19 परिचय-घटनास्थल की जांच करती पुलिस। संवाद - फोटो : गौसपुर ​स्थित कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय के गेट पर बनी दुकान।
महोबकंठ (महोबा)। थाना क्षेत्र के पिपरी गांव में फसल की रखवाली करने गए किसान का शव खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। किसान के शरीर में गंभीर चोटों के निशान मिले व पैर की हड्डियां भी टूटी मिलीं। परिजनों व ग्रामीणों ने लाठी और सब्बल से पीटकर हत्या करने की आशंका जताई है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन



पिपरी गांव निवासी हरनारायण राजपूत (54) करीब दस बीघा जमीन पर खेती कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। इस सीजन में उन्होंने खेत में मूंग की फसल बोई थी। फसल की रखवाली के लिए वह रात में खेत पर बनी झोपड़ी में ही सोते थे। परिजनों के अनुसार सोमवार की रात करीब आठ बजे भोजन करने के बाद वह खेत पर चले गए थे। इसके बाद मंगलवार की सुबह घर न लौटने पर परिवार को लगा कि वह खेत पर ही रुक गए होंगे।
विज्ञापन


मंगलवार की रात में भी वह खाना खाने घर नहीं पहुंचे तो पत्नी सुनीता और अन्य परिजन खेत पहुंचे। वहां झोपड़ी के पास हरनारायण का शव पड़ा मिला। शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे और दोनों पैरों की हड्डियां भी टूटी हुई थीं। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ कुलपहाड़ रविकांत गोंड, थानाध्यक्ष विनोद कुमार सरोज, एसओजी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीओ का कहना है कि जांच के दौरान मृतक के शरीर में गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

फोटो 27 एमएएचपी 19 परिचय-घटनास्थल की जांच करती पुलिस। संवाद

फोटो 27 एमएएचपी 19 परिचय-घटनास्थल की जांच करती पुलिस। संवाद- फोटो : गौसपुर स्थित कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय के गेट पर बनी दुकान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed