फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   A cable burst caused power outage in 10 city neighborhoods for 16 hours.

Mahoba News: केबल फुंकने से 16 घंटे ठप रही शहर के 10 मोहल्लों की बिजली

Wed, 29 Apr 2026 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
A cable burst caused power outage in 10 city neighborhoods for 16 hours.
महोबा। शहर के सुभाष चौकी में स्थापित बिजली ट्रांसफार्मर की केबिल फुंकने से शहर के घनी आबादी वाले 10 मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति ठप होने से लोग बिलबिला उठे। कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद केबल को दुरुस्त की। तब जाकर 16 घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

शहर के सुभाष चौकी में स्थापित बिजली ट्रांसफार्मर रविवार की रात करीब 12 बजे फुंक गया था। बिजली निगम के कर्मचारियों ने सोमवार की सुबह ट्रांसफार्मर को ठीक किया। इसके बाद दिन में एक बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई लेकिन इसके बाद सोमवार की रात करीब 12 बजे इसी ट्रांसफार्मर की केबल फुंक गई। इससे शहर के सुभाष चौकी, मगरियापुरा, ढलैतनपुरा, टिकरी, माथुरनपुरा, चकौटा देवी, पनागरपुरा, शेखनपुरा, सुभाष चौकी आदि मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति के अभाव में लोगों के इलक्ट्रोनिक्स उपकरण कूलर, पंखे आदि शोपीस बनकर रह गए।
विज्ञापन

इनवर्टर भी जवाब दे गए। इससे लोगों को मोबाइल चार्ज करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर बिजली निगम के कर्मचारियों ने केबल दुरुस्त करने का काम शुरू किया। शाम करीब चार बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। उधर, बिजली निगम के अधिशासी अभियंता अजय कुमार सविता का कहना है कि केबल फुंकने से आपूर्ति बाधित हो गई थी। केबल को सही कराकर आपूर्ति को बहाल करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed