फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   आग से वृद्ध जिंदा जला डेढ़ लाख की संपत्ति राख

आग से वृद्ध जिंदा जला डेढ़ लाख की संपत्ति राख

Tue, 03 Jul 2012 12:00 PM IST
Mahoba
Mahoba Updated Tue, 03 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। थाना क्षेत्र के ग्राम मकरबई में रविवार की रात घर में आग लगने से पूरा मकान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आकर गृहस्वामी की भी जलकर मौत हो गई। चीखने चिल्लाने के बाद भी अंदर से कुंडी बंद होने के कारण कोई भी वृद्ध को बचा नहीं सका। ग्रामीणों की एक घंटे क ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक डेढ़ लाख की सम्पत्ति जलकर राख हो चुकी थी।
विज्ञापन

ग्राम मकरबई निवासी गोपाल सिंह (75) ने रविवार की रात मच्छर भगाने के लिए चारपाई के पास कंडे जलाकर धुआं किया और सो गया। वृद्ध के सो जाने के बाद रात के करीब 12 बजे कंडों ने आग पकड़ ली। आग की लपटों ने वृद्ध की चारपाई को भी चपेट में ले लिया और वह भी आग की लपटों में घिर गया। उसके चीखने चिल्लाने के बाद भी अंदर से कुंडी लगी होने के कारण कोई भी उसे बचा नहीं सका। बाद में ग्रामीणों ने छप्पर तोड़कर अंदर प्रवेश किया लेकिन तब तक वृद्ध की जलकर मौत हो चुकी थी। आग लगने की खबर गांव में फैलते ही भारी संख्या में लोग रात में ही एकत्र हो गए और आग बुझाने में जुट गए। महिलाओं ने भी घरों से पानी लाकर दिया। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। गृहस्वामी गोपाल सिंह की पत्नी पार्वती (70) और पौत्री रागिनी (16) घर के बाहर आंगन में सो रही थी। चीख पुकार सुनकर पडोसी एकत्र हो गए। आग की घटना की सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी सदर विंध्यवासिनी राय और सीओ अशोक कुमार मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों को अग्निकांड में हुई क्षति की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed