{"_id":"81471","slug":"Mahoba-81471-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्या भोज में प्रसाद खाने से 20 बच्चे बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्या भोज में प्रसाद खाने से 20 बच्चे बीमार
Mahoba
Updated Thu, 14 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। विकासखंड के ग्राम गुढ़ा में पछयाड़ा देवी मंदिर में प्रसाद खाने से 20 बच्चे बीमार पड़ गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी में भर्ती कराया गया है जहां पर उपचार के बाद बच्चाें की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
ग्राम गुढ़ा में स्थित पछयाड़ा देवी मंदिर में बुधवार को कन्या भोज का आयोजन किया गया था जिसमें गांव के काफी बच्चे शामिल हुए। बच्चाें को प्रसाद के रूप में चावल, गुड़ और मठ्ठा दिया गया। प्रसाद खाने के एक घंटे बाद बच्चाें को उल्टी, दस्त होने लगे। पहले गांव में ही डाक्टराें को दिखाया गया लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। तब कहीं जा कर बच्चाें को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी में भर्ती कराया गया जहां पर उपचार के बाद बच्चाें की हालत में सुधार बताया जा रहा है। प्रसाद खाने से बीमार हुए बच्चाें में यश (3) पुत्र अरुण, अभिलाषा (12) पुत्री हरिश्चंद्र, अनीता (14) पुत्री देवकरन, अंकित (4) पुत्र बबलू, अंशी (2) पुत्री बबलू, कामेश (8) पुत्र सर्वेश कुमार, वंदना (10) पुत्री शत्रुघ्न, रोहिणी (3) पुत्री अनिल राजपूत, मोहिनी (2) पुत्री अनिल, नमन (3) पुत्र देवपाल, नरेंद्र (5) पुत्र राजमोहन, अनिल (12) पुत्र रामगोपाल, अनुसूइया (5) पुत्री राम सिंह, भारती (14) पुत्री घनश्याम, पूजा (10) पुत्री भवानीदीन, गुड़िया (7) पुत्री खलक सिंह, भूपेंद्र (12) पुत्र महेंद्र, रोशनी (13) पुत्री आशाराम शामिल हैं। प्रसाद खाने वाले बच्चाें का इलाज कर रहे चिकित्सक एके सिंह व एसके सक्सेना का कहना है कि कई दिनाें का रखा मठ्ठा खाने के कारण बच्चाें की तबियत खराब हो गई लेकिन अब स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया है।