{"_id":"76312","slug":"Mahoba-76312-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव निष्पक्ष कराने को बनाई गई रूपरेखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव निष्पक्ष कराने को बनाई गई रूपरेखा
Mahoba
Updated Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराए जाने की रूपरेखा तय की गई। साथ ही वीडियो कैमरे की व्यवस्था और संवेदनशील व अति संवेदनशील केंद्राें का चिह्नीकरण किए जाने के भी निर्देश दिए गए।
बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में फर्जी मतदाताआें को खत्म करने के लिए सत्यापन कराए जाने पर चर्चा की। जिलाधिकारी डा. काजल ने कहा कि जनसंख्या के अनुपात में मतदाताआें की संख्या अधिक है। इससे यह स्पष्ट है कि कहीं न कहीं फर्जी मतदाता बने हुए हैं। सत्यापन कराकर बाहरी लोगाें के नाम मतदाता सूची से काटे जाएंगे। मतदाता सूची में सही नाम ही रहेंगे। उन्हाेंने 25 मई तक अभियान चलाकर इस कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक आनंद राव कुलकर्णी ने कहा कि निकाय चुनाव के दौरान अशांति पैदा करने वालाें को चिह्नित किया जाएगा। उन्हाेंने सभी पुलिस अधिकारियाें और थानाध्यक्षाें को निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव हरहाल में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराया जाएगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी एके द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, सीओ सदर अशोक कुमार, सीओ चरखारी हरदेवी वर्मा, कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र राय, कोतवाली प्रभारी श्रीप्रकाश, थानाध्यक्ष पनवाड़ी चिरंजीव मोहन, थानाध्यक्ष श्रीनगर प्रवीण कुशवाहा सहित तमाम थानाध्यक्ष मौजूद रहे।