{"_id":"76303","slug":"Mahoba-76303-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपर्क क्रांति से गिरकर एक यात्री की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपर्क क्रांति से गिरकर एक यात्री की मौत, दूसरा घायल
Mahoba
Updated Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
महोबा। झांसी-मानिकपुर रेल मार्ग पर ग्राम टेहरका के पास ट्रेन के दरवाजे पर बैठे दो युवक अचानक झपकी लग जाने से ट्रेन के नीचे गिर गए जिससे एक यात्री की मौत हो गई जबकि उसका साथी बुरी तरह घायल हो गया। थाना खन्ना के ग्राम बम्हौरी काजी निवासी अरविंद (28) पुत्र कुबेर सिंह व बांदा निवासी कल्लू (35) दिल्ली में मजदूरी करते हैं। बृहस्पतिवार सुबह दोनाें दिल्ली से संपर्क क्रांति से वापस लौट रहे थे। अरविंद और कल्लू डिब्बे के दरवाजे पर ही बैठ गए। रात भर जागने के कारण सुबह करीब 5 बजे ठंडी हवा लगने से नींद आ गई और अचानक दोनाें ग्राम टेहरका के पास ट्रेन के नीचे गिर गए। अन्य यात्रियाें ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रुकवाया। िफर दोनाें को जिला अस्पताल महोबा में भर्ती कराया जहां पर कल्लू की मौत हो गई। अरविंद की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन