{"_id":"76174","slug":"Mahoba-76174-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मकानाें में आग से चार लाख की संपत्ति राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन मकानाें में आग से चार लाख की संपत्ति राख
Mahoba
Updated Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलाताल (महोबा)। कुलपहाड़ तहसील क्षेत्र के दो गांवाें में हुई आग लगने की घटनाआें से तीन मकान जलकर राख हो गए। आग लगने की घटनाआें से करीब चार लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलने पर राजस्व विभाग के लेखपालाें ने घटनास्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट तहसीलदार को सौंप दी है।
तहसील कुलपहाड़ के ग्राम बछेछर कला निवासी परमेश्वरी दयाल राजपूत का कच्चा मकान है। बुधवार की दोपहर करीब एक बजे उसके घर में आग लग गई। घर के भीतर उसकी पत्नी सो रही थी। कमरे में आग की लपटें उठती देख महिला शोर मचाते हुए घर से बाहर आ गई। शोरगुल सुनकर आसपास के ग्रामीण इकट्ठे हो गए और कुआें और हैंडपंपाें से पानी लाकर आग बुझाने लगे। इसी बीच आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बगल में बने हरनारायण पुत्र लखन राजपूत के बाहरी कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। दोनाें मकान धू-धूकर जलने लगे।
आग बढ़ते देख ग्रामीणाें ने आनन फानन में फायर ब्रिगेड को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसी बीच एक ग्रामीण ने कुएं में लगा पंपिंग सेट चला दिया जिससे करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी जब तक घटनास्थल पर पहुंची, आग बुझ चुकी थी।
विज्ञापन
आग लगने से परमेश्वरी दयाल के घर में रखी एक लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख होने और हरनारायण के मकान के बाहरी कमरे में रखा भूसा और खाद्य सामग्री सहित 25 हजार रुपए की संपत्ति की क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पीड़ित ग्रामीणाें ने राजस्व विभाग को इस अग्निकांड की सूचना दे दी है।
पनवाड़ी प्रतिनिधि के अनुसार थाना महोबकंठ के ग्राम कोटरा में किशन सिंह पुत्र सुखनंदन के घर में कूड़े से निकली आग की चिंगारी से आग लग गई। आग लगते ही ग्रामीण एकजुट हो गए और आग बुझाने में जुट गए। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया लेकिन तब तक घर में रखे एक लाख रुपए के सोने के जेवरात, 60 हजार रुपए नगद और डेढ़ लाख रुपए की खाद्यान्न व अन्य सामग्री जलकर राख हो गई। लेखपाल हरिबहादुर ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर आग से हुई क्षति की रिपोर्ट तहसीलदार को सौंप दी।