{"_id":"75570","slug":"Mahoba-75570-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की 12 सड़कें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की 12 सड़कें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में शामिल
Mahoba
Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
महोबा। सांसद विजय बहादुर सिंह की पहल पर जिले के 12 सड़काें को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से स्वीकृति मिल गई। सांसद ने बताया कि जल्द ही जिले की स्वीकृत इन सड़काें के लिए धनराशि अवमुक्त हो जाएगी। इसके बाद निर्माण अविलंब शुरू हो जाएगा।
जिले के 12 मार्गों में कुलपहाड़-नौगांव रोड से मुढ़ारी, अजनर से टिकरिया, नेशनल हाइवे चरखारी से मवई खुर्द, चरखारी-कुड़ार रोड से अनघौरा, जमाला से गौरहारी, एनएच 86 से सिरसी खुर्द इसी तरह नेशनल हाइवे से सिरसी कला, भरवारा से अंडवारा, कबरई से बीला उत्तर, श्रीनगर से अकौना जैतपुर मार्ग, चरखारी से राठ रोड को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से निर्माण की संस्तुति मिल गई है। हमीरपुर-महोबा सांसद विजय बहादुर सिंह के प्रयासाें के बाद मिली संस्तुति से अब जल्द ही इन सड़काें का निर्माण शुरू हो जाएगा।
सांसद श्री सिंह ने बताया कि सड़काें को शामिल कराने के लिए केंद्र सरकार से गुजारिश की थी जिसके परिणाम स्वरूप स्वीकृति मिल गई है। इसका जल्द ही आवंटन होने वाला है। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह प्रधान समेत कई लोग मौजूद रहे।