{"_id":"75087","slug":"Mahoba-75087-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याआें से रूबरू हुए शिक्षक विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याआें से रूबरू हुए शिक्षक विधायक
Mahoba
Updated Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
महोबा। इलाहाबाद-झांसी क्षेत्र के शिक्षक विधायक सुरेश चंद्र त्रिपाठी ने शिक्षकाें की समस्या के लिए एकजुटता का आह्वान किया। मूल्यांकन दौरान केंद्र में पहुंचकर उन्हाेंने शिक्षकों की समस्याआें पर गौर करते हुए उनका शीघ्र निस्तारण कराए जाने का भरोसा दिया। उन्हाेंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकाें की समस्याआें के प्रति संवेदनशील है। जल्द ही लंबित मांगाें और समस्याआें का निवारण कराया जाएगा।
राजकीय इंटर कालेज में बुधवार को इलाहाबाद-झांसी क्षेत्र के शिक्षक विधायक सुरेश चंद्र त्रिपाठी शिक्षकाें से रूबरू हुए। बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन केंद्र में मौजूद शिक्षकाें से मुलाकात करने के बाद उन्हाेंने लंबित मामलाें और शिक्षकाें की समस्याआें के लिए शिक्षक संघ के पदाधिकारियाें के साथ पहुंचकर जिला विद्यालय निरीक्षक से मुलाकात की। उन्होंने शिक्षकाें से एकजुटता बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि समस्याओें के लिए हमेशा संघर्ष किया है। हक की लड़ाई में पीछे नहीं रहेंगे। उन्हाेंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकाें की समस्याआें पर गौर कर रही है। वित्तविहीन शिक्षक और विद्यालयाें के साथ-साथ माध्यमिक शिक्षकाें की समस्याआें के निवारण के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शिवकुमार राजपूत, जिला मंत्री ज्ञानेंद्र पटेल, जगदीश पटैरिया, अखिलेश नारायण द्विवेदी, ललित सक्सेना, भानुप्रताप पालीवाल, अखिलेश राजपूत आदि शिक्षक मौजूद रहे।