{"_id":"44-205812","slug":"Mahoba-205812-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिता में अभय और रिंकी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिता में अभय और रिंकी चैंपियन
Mahoba
Updated Fri, 14 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही जिला स्तरीय माध्यमिक युवा क्रीड़ा प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। सीनियर बालक वर्ग में चरखारी के अभय सिंह एवं मोहम्मद खुशनूर और सीनियर बालिका वर्ग से कुलपहाड़ की रिंकी वर्मा को चैंपियन घोषित किया गया। जूनियर वर्ग से खरेला के पुष्पेंद्र एवं बाबूलाल और सब जूनियर बालक वर्ग में चरखारी के महेंद्र सिंह चौहान चैंपियन बने।
अंतिम दिन सीनियर बालक वर्ग की 5000 मीटर दौड़ में जैतपुर के जय हिंद ने प्रथम, खरेला के ब्रजेश कुमार ने द्वितीय और चरखारी के रविंद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में चरखारी के सोनू कुशवाहा प्रथम, महोबा के संजय द्वितीय एवं उटियां के अरुण कुमार सिंह तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग की रिले रेस में चरखारी जोन ने पहला, कबरई ने दूसरा और महोबा ने तीसरा स्थान पाया।
जूनियर वर्ग की 3000 मीटर वाक चाल में उटियां के अरुण सिंह प्रथम, ग्योड़ी के कुलदीप ने द्वितीय और जैतपुर के संदीप ने तृतीय रहे। सीनियर वर्ग की 5000 मीटर वाक चाल में कबरई के ओमप्रकाश प्रथम, चरखारी के मनीष कुमार द्वितीय और महोबा के मूलचंद्र तृतीय रहे। जूनियर वर्ग की 110 मीटर बाधा दौड़ में चरखारी के मोहम्मद फरदीन ने पहला, महोबा के देवकी नंदन ने दूसरा और जैतपुर के संदीप ने तीसरा स्थान पाया। सीनियर वर्ग की 110 मीटर बाधा दौड़ में चरखारी के अंकित तिवारी प्रथम, कबरई के जगदीश द्वितीय और महोबा के शिवम यादव तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
सीनियर बालिका वर्ग 5000 मीटर दौड़ में जैतपुर की सुखदेवी ने बाजी मारी। श्रीनगर की मन्नू देवी दूसरे और खरेला की कपूरी तीसरे स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग की रिले रेस में महोबा जोन ने पहला, कबरई जोन ने दूसरा और चरखारी जोन ने तीसरा स्थान पाया। सीनियर वर्ग की 110 मीटर बाधा दौड़ में कुलपहाड़ी की रिंकी वर्मा प्रथम, महोबा की तानिया द्वितीय और चरखारी की आरती राजपूत तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग की 110 मीटर बाधा दौड़ में सिजहरी की आकांक्षा ने प्रथम, उटियां की निशि शर्मा ने द्वितीय और चरखारी की काजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने विजेताआें को मेहनत एवं लगन से जिले के साथ ही मंडल का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य शिवकुमार गोस्वामी, जिला क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र भगत आदि मौजूद रहे।
सांस्कृतिक प्रतियोगिता में डीएवी और केपीआई विजेता- डीएवी इंटर कॉलेज में चल रही जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयाें के छात्र-छात्राओं प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन बालक वर्ग में डीएवी इंटर कॉलेज और बालिका वर्ग में केपीआई खरेला को चैंपियन घोषित किया गया।
फर्राटा दौड़ में मोहम्मद शेख और भारती अव्वल- कुलपहाड़ (महोबा)। रामरतन भुवनेश कुमार पब्लिक स्कूल में चल रहे बाल महोत्सव के पांचवें दिन बालक वर्ग की फार्राटा दौड़ में मोहम्मद शेख और बालिका वर्ग में भारती पालीवाल ने बाजी मारी। आशु भाषण प्रतियोगिता प्राइमरी वर्ग में हरेंद्र राजपूत ने प्रथम और साक्षी आग्नेय ने दूसरा स्थान पाया। जूनियर वर्ग में समर राजपूत को चक्रवाती तूफान पर शानदार प्रस्तुति करने पर प्रथम एवं हर्षवर्धन सिंह यादव ओजोन परत पर प्रदर्शन के लिए द्वितीय स्थान पर रहे।