Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Kartikeya, Anukalp, and Kavya emerge as champions in badminton

Mahoba News: बैडमिंटन में कार्तिकेय, अनुकल्प व काव्या बनीं चैंपियन

Sun, 08 Nov 2026 06:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
Kartikeya, Anukalp, and Kavya emerge as champions in badminton
फोटो 08 एमएएचपी 08 परिचय-अंडर-11 बालक वर्ग में दमखम दिखाते छात्र। संवाद
महोबा। राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही जिलास्तरीय बालक और बालिका वर्ग बैडमिंटन प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। अंतिम दिन हुए फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। अंडर-11 बालक वर्ग में कार्तिकेय, अंडर-14 में अनुकल्प यादव व अंडर-14 बालिका वर्ग में काव्या गुप्ता विजेता बनीं। स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने को लेकर खिलाड़ियों में अलग ही उत्साह दिखा। अंडर-11 बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला कार्तिकेय और आयांश मिश्रा के बीच हुआ। इसमें जीत दर्ज कर कार्तिकेय विजेता बने जबकि आयांश दूसरे व शौर्य प्रताप सिंह तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-14 बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला अनुकल्प यादव व विराट के बीच हुआ, इसमें अनुकल्प विजेता बने जबकि विराट द्वितीय और अंश राजपूत तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, अंडर-14 बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला वंशिका गुप्ता व काव्या गुप्ता के बीच हुआ।
विज्ञापन

इसमें काव्या गुप्ता ने जीत दर्ज कर विजेता का खिताब अपने नाम किया जबकि वंशिका दूसरे और शिवन्या गुप्ता तीसरे स्थान पर रहीं। मुख्य अतिथि जितेंद्र चौरसिया, प्रिंस, आयुष चौरसिया, जीशान, नरेंद्र कुशवाहा व मुलायम सिंह ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को शील्ड व मेडल देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी संदीप गुप्ता, बैडमिंटन कोच कुणाल पाटकर आदि मौजूद रहे।

फोटो 08 एमएएचपी 08 परिचय-अंडर-11 बालक वर्ग में दमखम दिखाते छात्र। संवाद

फोटो 08 एमएएचपी 08 परिचय-अंडर-11 बालक वर्ग में दमखम दिखाते छात्र। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed