फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं-डीएम

पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं-डीएम

Fri, 14 Nov 2014 05:30 AM IST
Mahoba
Mahoba Updated Fri, 14 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
महोबा। डीएम वीरेश्वर सिंह ने कहा कि संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि 16 नवंबर को जिले में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें सभी बीएलओ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करें, जिससे अभियान को सफल बनाया जा सके।
विज्ञापन

डीएम गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की बैठक के अवसर पर बोल रहे थे। उन्हाेंने बैठक में विधानसभा चरखारी और महोबा के बीएलओ द्वारा किए कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान चरखारी के 12 और विधानसभा महोबा के एक बीएलओ द्वारा एक भी फार्म भरकर जमा न कराने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उन्हाेंने चेतावनी देते हुए कहा कि संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में लगाए गए सभी अधिकारी कैंपाें का निरीक्षण करें। विशेष अभियान के दौरान गायब रहने वाले बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी सुरेंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी राकेश कुमार गुप्ता, अतिरिक्त एसडीएम नन्हकू, जिला विद्यालय निरीक्षक मंशाराम पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed