फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   खेलकूद में तेज सिंह और रिंकी चैंपियन

खेलकूद में तेज सिंह और रिंकी चैंपियन

Fri, 14 Nov 2014 05:30 AM IST
Mahoba
Mahoba Updated Fri, 14 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। अटल ज्योति विद्यालय के समीप ग्राउंड में चल रही ब्लाक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता के बालक वर्ग में मंगरौल कला के तेज सिंह और बालिका वर्ग में बसरिया की रिंकी ने चैंपियनशिप जीती। पुरस्कार की धनराशि चैंपियन प्रतिभागी को बैंक खाते में पुरस्कार की धनराशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन

युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास संघ के तत्वावधान में चल रही प्रतियोगिता के दौरान बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता मंगरौल कला और खिरिया कला के बीच हुई। जिसमें मंगरौल कला ने खिरिया कला को हराया। 100 मीटर दौड़ में सुगिरा के अशोक कुमार प्रथम, राजेश कुमार द्वितीय और पचारा के मनीष कुमार तृतीय रहे। गोला फेंक में सुगिरा के ब्रजेंद्र ने पहला, अजनर के कृष्णगोपाल सिंह ने दूसरा और मंगरौल के तेज सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में सुगिरा के राजेश कुमार को प्रथम, सुगिरा के संजय कुमार को द्वितीय और जैतपुर के गजराज को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन

तवा फेंक प्रतियोगिता में खिरियाकला के राकेश कुमार प्रथम, सुगिरा के सतीश द्वितीय और खिरिया कला के रामरतन तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में सुगिरा के अशोक कुमार प्रथम, जैतपुर के गजराज द्वितीय और सुगिरा के पप्पू तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में मंगरौल कला के तेज सिंह प्रथम, बिहार के जसवंत द्वितीय और मंगरौल के भूपेंद्र तृतीय स्थान पर रहे। 1500 मीटर दौड़ में मंगरौल कला के तेज सिंह ने पहला, जैतपुर के सुरेंद्र सिंह ने दूसरा और मंगरौल कला के धर्मेंद्र ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में सुगिरा की दीक्षित ने पहला स्थान पाया, जबकि रजौनी की कुमारी प्रवेश ने दूसरा और कैंथोरा की राखी ने तीसरा स्थान पाया। लंबी कूद में बसरिया की रिंकी प्रथम, सुगिरा की शोभा द्वितीय और सुगिरा की सुमित्रा तृतीय स्थान पर रहीं। गोला फेंक में सुगिरा की सुमित्रा ने पहला, थुरट की रोहिणी ने दूसरा और सुगिरा की शोभा ने तीसरा स्थान पाया।

तवा फेंक में सुगिरा की सुमित्रा प्रथम, सुगिरा की शोभा द्वितीय और बिहार की आकांक्षा तृतीय स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में बसरिया की रिंकी ने पहला, रजौनी की प्रवेश ने दूसरा और बिहार की आकांक्षा तीसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में बसरिया की रिंकी ने पहला, बिहार की आकांक्षा ने दूसरा और रजौनी की कुमारी प्रवेश तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता का समापन ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अलाबख्श ने किया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नरेंद्र सिंह सेंगर, व्यायाम शिक्षक मतगंजन कुशवाहा, रामस्वरूप विश्वकर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed