{"_id":"44-201933","slug":"Mahoba-201933-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टल आर्डर न मिलने पर तीखी नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टल आर्डर न मिलने पर तीखी नोकझोंक
Mahoba
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोबा। विभिन्न नौकरियों के लिए शासन द्वारा पोस्टल आर्डर के साथ आवेदन मांगे जाने के कारण डाकघर में आज भी पोस्टल ऑर्डर के लिए खासी मारामारी रही। पोस्टल आर्डर न मिलने पर शिक्षित बेरोजगाराें और डाकखाने के कर्मियाें के बीच तीखी नोकझाेंक हुई। इससे डाकघर का कामकाज प्रभावित रहा। दिनभर शोरशराबा के बाद बेरोजगार मायूस होकर घर लौट गए।
शासन द्वारा एलटी ग्रेड टीचराें के अलावा अन्य कई रिक्तियां निकाली गई हैं, जिनमें आवेदन के साथ 50 से 100 रुपये तक के पोस्टल आर्डर मांगे गए हैं। विभिन्न मंडलों में तमाम रिक्तियां निकलने के कारण बेरोजगार हर मंडल से अच्छी खासी संख्या में आवेदन कर रहे हैं। इसके लिए पोस्टल आर्डर जरूरी कर दिया है। डाकघर में सुबह से बेरोजगारों की लंबी लाइन लग जाती है। फिर भी उन्हें दिनभर की कड़ी मशक्कत के बावजूद पोस्टल आर्डर नहीं मिल पाते। बेरोजगार नवनीत उपाध्याय, राहुल, राज कुमार तिवारी आदि ने बताया कि जिले के उप डाकघरों में भी पोस्टल आर्डर नहीं हैं। अंतिम तिथि नजदीक आ रही है। पोस्ट आफिस से रोज वितरण का आश्वासन दिया जाता है। इसके कारण वे सुबह से ही लाइन में लग जाते हैं। दिनभर डाकघर में हंगामे की स्थिति बनी रहती है।
डाकघर में पिछले तीन दिन से पोस्टल आर्डर समाप्त हो चुके हैं। नोटिस बोर्ड में लिखकर भी लटका दिया गया है। प्रधान डाकघर हमीरपुर से पोस्टल आर्डर की आपूर्ति होती है, लेकिन वहां भी पोस्टल आर्डर न होने के कारण कई बार लिखने के बाद भी पोस्टर आर्डर की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। महोबा के आसपास के जिलों के डाकघराें में भी पोस्टल आर्डर समाप्त हो चुके हैं, लेकिन शिक्षित बेरोजगार बात सुनने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
- रमेश कुमार द्विवेदी, डाक अधीक्षक।