{"_id":"44-199152","slug":"Mahoba-199152-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर दलित महिला से छेड़खानी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर दलित महिला से छेड़खानी, रिपोर्ट दर्ज
Mahoba
Updated Sat, 27 Sep 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। ग्राम ज्योरइया में एक दबंग ने दलित महिला के घर में घुसकर उसके साथ छेड़खानी करने लगा, महिला की चीखपुकार सुनकर पड़ोसी और परिजन दौड़ पड़े। तभी दबंग भाग खड़ा हुआ। घटना की रिपोर्ट थाना श्रीनगर में दर्ज करा दी है।
ग्राम ज्योरइया निवासी सीताराम पाल मंगलवार की रात करीब 11 बजे गांव की ही एक दलित महिला के घर में घुस गया। महिला छत पर सो रही थी, जहां पर दबंग ने उसका हाथ पकड़ लिया और छेड़खानी करने लगा। तभी महिला चीखने चिल्लाने लगी। इसी बीच उसका जेठ व पड़ोसी शोर मचाते हुए दौड़ पड़े। शोर शराबा सुनकर दबंग भाग निकला।