{"_id":"44-194121","slug":"Mahoba-194121-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में आग लगने से हजाराें की संपत्ति राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान में आग लगने से हजाराें की संपत्ति राख
Mahoba
Updated Thu, 21 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। थाना खन्ना के ग्राम चिचारा में मकान में आग लगने से हजाराें रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। गृहस्वामी ने गांव के ही ग्रामीण पर मकान में आग लगाने का आरोप लगाते हुए घटना की तहरीर थाना खन्ना में दे दी है।
ग्राम चिचारा निवासी किशना अपने घर में परिवार के साथ सो रही थी। मंगलवार देर रात मकान में अचानक आग लग गई। मकान से आग की लपटें उठते देख गृहस्वामिनी ने बाहर आकर शोर मचाना शुरू कर दिया। शोरगुल सुनकर आए ग्रामीणों ने इधर उधर से पानी लाकर आग बुझाना शुरू कर दिया। करीब एक घंटा मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक हजाराें रुपये की संपत्ति जलकर राख हो चुकी थी। पीड़िता ने थाना खन्ना में दी तहरीर में बताया मंगलवार शाम उसके घर के चबूतरे पर बैठकर कुछ ग्रामीण शराब पी रहे थे। हटने के लिए कहने पर गुस्साए ग्रामीण ने रात में मकान में आग लगा दी। पीड़िता ने ग्रामीण के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की।