{"_id":"44-116770","slug":"Mahoba-116770-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाता खुलवाने गई प्रधानाध्यापिका से बदसलूकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाता खुलवाने गई प्रधानाध्यापिका से बदसलूकी
Mahoba
Updated Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलपहाड़ ( महोबा)। स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा में जीपीएफ खाता खुलवाने पहुंची प्रधानाध्यापिका से
कर्मचारी ने जमकर अभद्रता की। जब टीचर ने जरूरी कागजात देकर जीपीएफ खाता खोलने की मिन्नतें तो इससे भड़के कर्मचारी ने उसे धक्के देकर बैंक शाखासे बाहर निकाल दिया। पीड़ित ने मामले की तहरीर कोतवाली कुलपहाड़ में देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
ग्राम भरवारा के कन्या प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका कमलेश कुमारी गुरुवार को जीपीएफ खाता खुलवाने के लिए स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा में गई थी। जब उन्होंने खाता खोलने के लिए जरूरी कागजातों के साथ आवेदन काउंटर पर जमा करना चाहा तो बैंककर्मी रामआसरे ने खाता खोलने से इनकार कर दिया। महिला ने जब खाता खोलने की आरजू मिन्नत की तो वह भड़क कर उससे बदसलूकी करने लगा। जब प्रधानाध्यापिका ने इसका विरोध किया तो बैंककर्मी ने उसे धक्के देकर बैंक से बाहर निकाल दिया।
बैंककर्मी के बर्ताव को देखकर मौके में मौजूद अन्य ग्राहक भी सन्न रह गए। पीड़िता ने मामले की शिकायत शाखा प्रबंधक आरपी शाक्य से की तो उन्हाेंने भी बदमिजाज बैंकर्मी से कुछ कहने से गुरेज किया। इस पर महिला ने कुलपहाड़ कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी है। उधर बैंक शाखा प्रबंधक ने प्रधानाध्यापिका से बदसलूकी की बात स्वीकार करते हुए कहा आरोपी से कुछ कहने पर टकराव की नौबत आ जाएगी। फिर भी उसके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।