{"_id":"5c703ba0bdec224cb044ef54","slug":"81550859168-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोसंरक्षण केंद्रों के लिए 1.50 करोड़ रुपये आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोसंरक्षण केंद्रों के लिए 1.50 करोड़ रुपये आवंटित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। गो संरक्षण केंद्रों के लिए शासन ने 1.50 करोड़ रुपये आवंटित कर दिए हैं। जिससे अब गोशालाओं में रह रहे छुट्टा पशुओं की भूख प्यास से मौत नही होगी। यह धनराशि ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी के संयुक्त खाते में भेजी जाएगी।
प्रत्येक गाय पर प्रतिदिन 30 रुपये के हिसाब से पैसा खर्च किया जाएगा। इस आशय के आदेेश जिलाधिकारी को भेज दिए गए है।
जिलाधिकारी सहदेव ने बताया कि जिले में 132 गोशालाएं संचालित हैं। जहां पर करीब 30 हजार से ज्यादा गायें हैं। अब इनके खानपान के लिए शासन ने धनराशि आवंटित कर दी है। जिससे छुट्टा पशुओं को समय से खानपान की व्यवस्था की जा सके।
उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत के अलावा ब्लाक स्तर पर खंड विकास अधिकारी और पशु चिकित्सा अधिकारी के खाते में पैसा भेजा जाएगा। तहसील स्तर पर तहसीलदार और पशु चिकित्सा अधिकारी का संयुक्त खाता खुलेगा। जिला स्तर पर डीएम और सीवीओ के संयुक्त खाते में पैसा भेजा जाएगा।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि जिले के सभी इससे जुड़े अधिकारियों और ग्राम प्रधानों को जल्द से जल्द संयुक्त खाता खुलवाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिससे समय से खातों में छुट्टा पशुओं के लिए धनराशि भेजी जा सके। उन्होंने बताया कि अब छुट्टा पशुओं के खानपान की और बेहतर व्यवस्था हो सकेगी।
गोशालाओं में गायों को मिलेगा भरपूर चारा, जारी हुई धनराशि