{"_id":"68f29dc38e2634fc990995d0","slug":"80-bags-of-fertilizer-missing-from-jaitpur-cooperative-union-farmers-stranded-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-119011-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: सहकारी संघ जैतपुर से 80 बोरी खाद गायब, भटके किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: सहकारी संघ जैतपुर से 80 बोरी खाद गायब, भटके किसान
Sat, 18 Oct 2025 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
फोटो 17 एमएएचपी 08 परिचय-एसके महाविद्यालय जैतपुर परिसर में खाद के लिए टोकन लेने के लिए कतारोंं
- फोटो : reasi news
बेलाताल (महोबा)। जिले में खाद की किल्लत कम नहीं हो रही है। सहकारी संघ जैतपुर में खाद लेने के लिए शुक्रवार की सुबह पांच बजे से ही किसान लाइन में लग गए। केंद्र में 500 बोरी खाद होने के चलते किसानोंं को एक-एक बोरी खाद का टोकन दिया गया। वितरण के दौरान 420 किसानोंं को ही खाद मिली। बोरियां खत्म होने पर शेष 80 किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। केंद्र से 80 बोरी खाद गायब होने की सूचना पर नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंच जांच की और अभिलेखों का मिलान करते हुए उच्चाधिकारियों को सूचना दी।
सहकारी संघ जैतपुर में 500 बोरी खाद भेजी गई थी। इसका शुक्रवार को वितरण कराया गया। खाद बंटने की जानकारी मिलते ही टोकन लेने के लिए सुबह से ही किसान एसके महाविद्यालय परिसर पहुंच गए। लंबी-लंबी कतारों में लगे महिला और पुरुष किसानों को टोकन वितरण शुरू किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल के साथ कानूनगो श्यामलाल कुशवाहा, लेखपाल रामबाबू व विपिन शिवहरे की मौजूदगी में टोकन बांटे गए। 500 टोकन बांटे जाने के बाद शेष किसान बैरंग लौट गए। इसके बाद किसानों को टोकन के माध्यम से एक-एक बोरी खाद दी गई। 420 बोरी खाद बांटने के बाद स्टॉक खत्म हो गया। तब 80 किसानों ने खाद गायब करने का आरोप लगाकर उच्चाधिकारियों को सूचना दी।
सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार पंकज गौतम, सहकारी संघ पहुंचे और जांच की। अभिलेखों के मिलान के बाद उन्होंने समिति के कक्षों में जाकर देखा लेकिन एक भी बोरी खाद नहीं मिलीं। तब उन्होंने मामले की सूचना सहायक निबंधक एवं सहायक आयुक्त सहकारिता को दी। देर शाम तक खाद न मिलने पर टोकन लिए 80 किसान वापस लौट गए। किसान कुलदीप सिंह, विक्रम, बृजकिशोर, चंद्रशेखर, राहुल, मूलचंद्र, लाखन सिंह आदि किसानोंं ने आरोप लगाया कि उनके अंगूठे लगवाने और टोकन होने के बाद भी खाद नहीं दी गई। उन्होंने संघ के प्रभारी पर कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर एसडीएम डॉ. प्रदीप कुमार को शिकायत सौंपी।
विज्ञापन
केंद्र प्रभारी राजकिशोर द्विवेदी का कहना है कि जो किसान लाइन में आ रहे थे, उन्हें खाद दी गई। कुछ किसान खाद की बोरी के साथ टोकन भी ले गए और दोबारा खाद लेने आ गए। इससे बोरियां कम हो गईं।
-- -- -- -- -- -
सहकारी संघ जैतपुर में खाद की बोरियां कम होने की जानकारी मिली है। अभिलेखोंं की जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -विनय कुमार तिवारी, सहायक निबंधक एवं सहायक आयुक्त सहाकारिता, महोबा।

फोटो 17 एमएएचपी 08 परिचय-एसके महाविद्यालय जैतपुर परिसर में खाद के लिए टोकन लेने के लिए कतारोंं - फोटो : reasi news