फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   दो दिन से बिजली आपूर्ति ठप होने से पानी को लेकर मचा हाहाकार

दो दिन से बिजली आपूर्ति ठप होने से पानी को लेकर मचा हाहाकार

Fri, 08 Feb 2019 09:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
दो दिन से बिजली आपूर्ति ठप होने से पानी को लेकर मचा हाहाकार

विज्ञापन
महोबा। बिजली की अव्यवस्था के चलते दो दिनों से शहर और ग्रामीणांचलों की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। पानी न मिलने से लोगों को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। शुक्रवार को सारा दिन हैंडपंपों में लोगों की भीड़ जुटी रही। पिछले दो दिनों से पानी को लेकर मारामारी मची हुई है।
गौरतलब है कि महोबा शहर के अलावा श्रीनगर, सिजहरी गांवों में उर्मिल बांध से पानी की आपूर्ति की जाती है। बुधवार की रात को केबल कट जाने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। गुरुवार को सारा दिन बिजली विभाग की टीम बिजली लाइन दुरुस्त करने में जुटी रही। रात 12 बजे लाइन ठीक होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई। 24 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण पेयजल आपूर्ति ठप हो गई, जिससे दो दिनों ने पानी को लेकर हायतौबा मची हुई है। सूखे के चलते हैंडपंप भी कम पानी दे रहे हैं।
विज्ञापन

उर्मिल बांध से मोटर चलाकर श्रीनगर फिल्टर प्लांट में पानी भेजा जाता है। इसके बाद फिल्टर प्लांट से महोबा में बने तीन सीडब्ल्यूआर और ओवरहैड टैंक में पानी पहुंचता है लेकिन श्रीनगर क्षेत्र में 24 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण उर्मिल बांध के मोटर पंप नहीं चल सके, जिससे फिल्टर प्लांट और ओवरहैड टैैंकों में पानी नहीं पहुंच सका। इससे पेयजल आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण शहर में बने टैंकों में पानी नहीं भर सका। इससे पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही। बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद उर्मिल बांध से मोटर चलवाकर टैंकों में पानी भरवाया जा रहा है। टैंकों में पानी भरने के बाद शहर में पानी की आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
वीके श्रीवास्तव
अधिशासी अभियंता
जल संस्थान, महोबा
दो दिन से बिजली आपूर्ति ठप होने से पानी को लेकर मचा हाहाकार
-24 घंटें से बिजली न आने से ओवरहैड और सीडब्ल्यूआर टैंकों में नहीं पहुंचा पानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed