फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   विवाह सम्मेलन में 97 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ

विवाह सम्मेलन में 97 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ

Sat, 09 Feb 2019 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
विवाह सम्मेलन में 97 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ

विज्ञापन
महोबा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को जिला पंचायत के तत्वावधान में डाकबंगला मैदान में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें 93 जोड़ों का हिंदू रीति रिवाज से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह कराया गया जबकि चार मुस्लिम जोड़ों ने निकाह कबूल किया। आयोजक जिला पंचायत द्वारा नवदंपति जोड़ों को दान दहेज व उपहार भेंट किए गए। हजारों की संख्या में वर व वधू पक्ष के लोग इस भव्य विवाह सम्मेलन के साक्षी बने। डाकबंगला मैदान में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में सुबह से ही वर और वधू पक्ष के लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। दोपहर 12 बजे से वैवाहिक कार्यक्रम शुरू कराए गए। एक साथ कई मंडपों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ब्राम्हणों ने शादी की रश्में अदा कराईं। बबली का बृजेंद्र, श्वेता का देवेंद्र, रेखा का अनिल कुमार, उमा का परिवेश, पार्वती का अरविंद, मोहनी का रामनारायण, रेखा का बरदानी समेत 93 जोड़ों का हिंदू रीति रिवाज से विवाह हुआ। वर वधू ने एक दूसरे का जयमाला डालकर अपना हमसफर चुना। जबकि रेशमा का मुन्ना, नेहा का अनीस समेत चार मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, प्रतिनिधि रमेश यादव, सदस्य संजय विक्रम सिंह परिहार, विनोद राजपूत, माधुरी श्रीवास, रत्ना सिंह, चरखारी पालिका अध्यक्ष मूलचंद्र अनुरागी, नगर पंचायत अध्यक्ष कबरई मूलचंद्र कुशवाहा, भाजपा जिला महामंत्री संदीप शुक्ला आदि ने नवदंपत्ति जोड़ों को आर्शीवाद दिया। इस मौके पर ममता यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री की इस योजना का गरीबों को भरपूर लाभ मिल रहा है। प्रत्येक जोड़े पर 51 हजार की धनराशि सरकार दे रही है। इस मौके पर समाज कल्याण अधिकारी यशपाल सिंह, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी लक्ष्मीकांत मिश्रा, नीतू श्रीवास्तव, पुष्पा अनुरागी, दीपाली तिवारी, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत लाखन सिंह राजपूत, समाजसेवी दाऊ तिवारी, रामजी गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे। विदाई के दौरान सभी की आंखे नम हो गई। कार्यक्रम का संचालन सीएल साहू व रामसहाय राजपूत ने किया।
विज्ञापन

विवाह सम्मेलन से आमंत्रित अतिथि रहे नदारद
महोबा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन के भव्य आयोजन को लेकर एक सप्ताह से तैयारियां की गई थी। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान, परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, सदर विधायक राकेश गोस्वामी, चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर को आमंत्रित किया गया था लेकिन कार्यक्रम में अतिथियों के न पहुंचने से लोगों में मायूसी दिखी। कार्यकर्ता झांसी में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर आयोजित बैठक में अतिथियों के जाने की बात कहते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाह सम्मेलन में 97 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ
- सम्मेलन में 4 मुस्लिम जोड़ों का कराया गया निकाह
- आयोजक जिला पंचायत द्वारा नवदंपत्ति जोड़ों को दिया गया दान दहेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed