फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   44 candidates nominated by the first day of the third stage

तीसरे चरण के पहले दिन 44 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Wed, 07 Oct 2015 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Wed, 07 Oct 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
44 candidates nominated by the first day of the third stage

विज्ञापन
महोबा। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मंगलवार को 44 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए । नामांकन पत्र भरने के लिए समर्थकों के साथ प्रत्याशियों ने कलेक्ट्रेट कक्ष पहुंचकर पर्चे भरे। प्रत्याशियों में नामांकन के दौरान खासा उत्साह दिखाई दिया।
जिला पंचायत सदस्य बैंदो सीट से राखी राजपूत ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर पर्चा दाखिल किया। इसी सीट से कुलदीप कुशवाहा ने समर्थकों के साथ पहुंचकर पर्चा दाखिल किया। बैंदो सीट से अजेश कुमार राजपूत ने तोा वहीं जयराम कुशवाहा ने जैतपुर सीट से रेखा बनाफर सहित 44 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन


तीसरे चरण के पहले दिन नामांकन करने के लिए प्रत्याशियों की भारी भीड़ जुटी। प्रत्याशी चार पहिया वाहनों के काफिलों के साथ नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे, लेकिन कलेक्ट्रेट गेट से पहले ही पुलिस कर्मचारियों ने वाहनों को रोक दिया, जिससे कलेक्ट्रेट मार्ग पर भारी संख्या में वाहनों की लाइन लग गई। नामांकन कक्ष के सामने और गेट पर भारी फोर्स तैनात किया गया। जहां सुबह से ही नामांकन पत्र दाखिल करने वालों की भारी भीड़ जमा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीडीसी के दस प्रत्याशियों ने पर्चे लिए वापस
चरखारी । विकासखंड चरखारी में 343 दाखिल किए गए बीडीसी के नामांकन पत्रों में 10 प्रत्याशियों ने पर्चे वापस लिए, जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य रिवई का एक पर्चा निरस्त कर दिया गया। आरओ हरिश्चंद्र यादव ने बताया कि बसौठ वार्ड नंबर 9 से तीन पर्चे, धवारी वार्ड नंबर 10 से एक पर्चा, अस्थौन से वार्ड नंबर 33 से एक पर्चा और सूपा वार्ड नंबर 2 से एक पर्चा, इमलिया वार्ड नंबर 48 से एक, सलुवा, कमलखेड़ा 57 नंबर वार्ड से एक पर्चा वापस हुआ।


आरओ को नहीं पता कितने दाखिल हुए पर्चे
जिला पंचायत सदस्य की नामांकन प्रक्रिया देखने के लिए आरओ बनाए गए प्रभागीय वनाधिकारी रमेशचंद्र शाम छह बजे तक पर्चे कितने दाखिल हुए यह नहीं बता सके। जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्यों की एक सैकड़ा से ज्यादा सीटों पर नामांकन भरने के बाद भी ब्लाकों में बनाए गए आरओ शाम साढ़े पांच तक ही भरे पर्चों की जानकारी दे देते है। प्रतिदिन आरओ रमेशचंद्र प्रेस को पर्चे दाखिल होने के बाबत जानकारी नहीं दे पाते, जिससे प्रेस को अन्य सूत्रों से इसकी जानकारी करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed