Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Overloaded dumpers racing like harbingers of death; two dead in 14 days

Mahoba News: काल बनकर दौड़ रहे ओवरलोड डंपर, 14 दिन मेंं दो की मौत

Wed, 04 Nov 2026 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Overloaded dumpers racing like harbingers of death; two dead in 14 days
कबरई (महोबा)। पत्थरमंडी कबरई में बिना नंबर प्लेट और ओवरलोड डंपर काल बनकर दौड़ रहे हैं। 12 दिन में छात्र समेत दो लोगों की मौत के बाद भी ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने में जिम्मेदार नाकाम हैं। कानपुर-सागर व झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर बिना नंबर प्लेट और ओवरलोड डंपरों का संचालन खनिज व परिवहन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन

डीएम प्रभास कुमार ने एक सप्ताह पहले टास्क फोर्स के साथ बैठक की थी। इसमें अवैध खनन और खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए वाहनों के दस्तावेजों की जांच, चेकपोस्ट पर सघन निगरानी और सीसीटीवी कैमरों से नजर रखने के निर्देश दिए थे। बिना नंबर प्लेट, ओवरलोड और जरूरी कागजात के बगैर चलने वाले वाहनों को सीज कर थाने में सुपुर्द करने को कहा गया था। इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन जारी है।
विज्ञापन

19 अक्तूबर को बीकॉम के छात्र अनुज साहू को बिना नंबर प्लेट ओवरलोड डंपर ने कुचल दिया था। छात्र की मौत से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने जाम लगाया था। 29 अक्तूबर को भी पत्थरमंडी में गिट्टी लदे डंपर से कुचलकर इंदिरानगर निवासी बाइक सवार जीतेंद्र रैकवार की मौत हो गई थी। बावजूद इसके रविवार को दोनों हाईवे पर बेरोकटोक ओवरलोड और बिना नंबर प्लेट वाहन दौड़ते नजर आए। उधर, एआरटीओ दयाशंकर का कहना है कि लगातार चेकिंग अभियान चलाकर ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। संयुक्त टीम भी जांच करती है। आगे भी चेकिंग अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed