Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Diwali is just around the corner, but potholes remain.

Mahoba News: दिवाली सिर पर, सड़कों के गड्ढे जस के तस

Wed, 04 Nov 2026 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Diwali is just around the corner, but potholes remain.
महोबा/खन्ना। बारिश में उखड़ी व कट गईं सड़कें ग्रामीणों के लिए मुसीबत बनी हैं। शासन ने दिवाली से पहले सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए थे लेकिन 50 फीसदी सड़कें तक दुरुस्त नहीं हो सकी हैं। गड्ढे भरने का अभियान अधूरा है और उखड़ी सड़कों के नवीनीकरण का काम भी शुरू नहीं हुआ है। इसका खामियाजा 15 से अधिक गांवों के ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बारिश के बाद जिले में विभिन्न विभागों की 399 किमी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए चिह्नित किया गया था। इसके अलावा 205 किमी सड़कों का नवीनीकरण कराया जाना था। इसके लिए अभियान शुरू किया गया लेकिन समय सीमा के अंदर सड़कों की हालत में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। जगह-जगह उखड़ी सड़कें व गहरे गड्ढे जिम्मेदार विभागों की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि शिकायतें करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। स्कूली बच्चों, मरीजों और रोजाना आवागमन करने वालों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता वीके जौहरी का कहना है कि सड़कों को गड्ढामुक्त कराने का अभियान युद्धस्तर पर चल रहा है। दिसरापुर समेत अन्य सड़कों के नवीनीकरण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीन-एक
बारिश में बही सड़क-पुलिया, पैदल निकलना मुश्किल
फोटो 03 एमएएचपी 11 परिचय-दिसरापुर मार्ग की बही पुलिया व कटी सड़क से टूटा संपर्क। संवाद
दिसरापुर गांव की सड़क और पुलिया दो माह पहले बारिश में बह गई थी। सड़क व पुलिया की मरम्मत कराना तो दूर विभाग ने रास्ते को समतल कराने तक की जहमत नहीं उठाई। हालत यह है कि यहां से वाहनों का निकलना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीण समाधान दिवस से लेकर विधायक तक से शिकायत कर चुके हैं लेकिन अब तक सड़क दुरुस्त नहीं हो सकी।
सीन-दो
चिचारा-कहरा मार्ग पर गड्ढों का कब्जा
फोटो 03 एमएएचपी 12 परिचय-चिचारा-कहरा मार्ग की उखड़ी सड़क। संवाद
कानपुर-सागर हाईवे से चिचारा-कहरा जाने वाला मार्ग पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुका है। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि दिवाली से पहले मार्ग को गड्ढामुक्त कर दिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लोगों को अब भी जोखिम भरे रास्ते से गुजरना पड़ रहा है। इस मार्ग से अटघार, कुलकुआं, घण्डुआ समेत छह गांवों के लोग आवागमन करते हैं। सड़क की मरम्मत न होने से लोगों में नाराजगी है।

सीन-तीन
बहिंगा-खम्हरिया मार्ग पर बड़े गड्ढे, हादसों का खतरा
फोटो 03 एमएएचपी 13 परिचय-गड्ढों में तब्दील बहिंगा-खम्हरिया मार्ग की सड़क। संवाद
बहिंगा से खम्हरिया जाने वाला मार्ग पूरी तरह उखड़ चुका है। ग्रामीणों ने बताया कि खराब सड़क के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। मार्ग की मरम्मत कराने के लिए विभाग से कई बार मांग की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। सरकार ने दिवाली से पहले सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद मार्ग की हालत नहीं सुधरी। इसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।

लोगों ने बताई समस्या
फोटो 03 एमएएचपी 14 परिचय-राकेश कुमार। संवाद
दिसरापुर गांव निवासी राकेश कुमार का कहना है कि दो माह पहले बारिश में सड़क बह गई थी। तहसील दिवस से लेकर विभागीय उच्चाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई लेकिन अभी तक सड़क का निर्माण तो दूर उसे समतल भी नहीं कराया गया।

फोटो 03 एमएएचपी 15 परिचय-ओमप्रकाश। संवाद
दिसरापुर निवासी ओमप्रकाश का कहना है कि सड़क बह जाने से विद्यालय जाने में बच्चों को परेशानी हो रही है। सड़क न बनने तक विभाग से मार्ग को समतल कराने की मांग की गई लेकिन अधिकारी अनजान बने हैं। वाहन गांव तक नहीं पहुंच पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed