{"_id":"6aea2d2e6712fbcb2a0b2024","slug":"three-day-district-level-badminton-tournament-begins-tomorrow-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-130294-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: तीन दिवसीय जिलास्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: तीन दिवसीय जिलास्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता कल से
विज्ञापन
महोबा। राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में बैडमिंटन प्रशिक्षण ले रहे बालक-बालिकाएं अब जिलास्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यह प्रतियोगिता पांच, छह और सात नवंबर को खेल विभाग की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होगी। स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी, बैडमिंटन, लंबी कूद, ऊंची कूद, एथलेटिक्स आदि खेलों के प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहे हैं। इसमें सफल खिलाड़ी मंडल, प्रदेश और देश स्तर पर प्रतिभाग करते हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी संदीप गुप्ता ने बताया कि स्टेडियम में समय-समय पर प्रशिक्षकों से स्थानीय बालक व बालिकाएं प्रशिक्षण लेते हैं जिनके कौशल प्रदर्शन को निखारने के लिए जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण ले रहे बालक-बालिकाओं के बीच विभिन्न मुकाबले खेले जाएंगे। 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले बालक-बालिकाएं आधार कार्ड की फोटोकॉपी लाकर प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य बालकों और बालिकाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना हैं। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।