{"_id":"6aea2e91d5f91a840005bf78","slug":"instructions-issued-for-robust-security-arrangements-at-the-govardhannathji-fair-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-130304-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: गोवर्धन्नाथजू मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: गोवर्धन्नाथजू मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। नौ नवंबर से नौ दिसंबर तक आयोजित होने वाले 143वें मेला गोवर्धन्नाथजू की तैयारियों को लेकर एसडीएम अवनीश कुमार तिवारी ने मंगलवार को अधिकारियों, मंदिरों के पुजारियों के साथ बैठक की। उन्होंने मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।
तहसील सभागार में आयोजित बैठक में एसडीएम ने विमान और भगवान गोवर्धन, गुमान बिहारी, बख्त बिहारी व इंद्र राजा की सवारी के मार्गों पर सफाई, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा। नगर पालिका को भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग कराने व बिजली विभाग को खंभों की सुरक्षा और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अग्निशमन विभाग को संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस से समन्वय बनाने को कहा गया। बैठक में तहसीलदार डॉ. रामानंद मिश्रा, कोतवाली प्रभारी राहुल मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।