{"_id":"5b57432e4f1c1b49748b6abb","slug":"41532445486-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका ईओ को स्टेडियम में व्यवस्थाएं कराने के डीएम ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका ईओ को स्टेडियम में व्यवस्थाएं कराने के डीएम ने दिए निर्देश
Updated Tue, 24 Jul 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
महोबा। जिले में खेलकूद को प्रोत्साहन देने के लिए जिलाधिकारी सहदेव की अध्यक्षता में जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति की बैठक हुई, जिसमें डीएम ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका लालचंद्र सरोज को निर्देश दिए कि वह स्टेडियम में चार हाई मास्ट एलईडी लाइट, सामुदायिक शौचालय, कंक्रीट बेंच आदि व्यवस्थाओं का प्रस्ताव पास कराकर स्टेडियम में मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था करें।
बैठक में बताया गया कि इस समिति के अंतर्गत वर्ष 2011 से किसी प्रकार का चंदा प्राप्त नहीं हुआ। तब से इस समिति द्वारा किसी प्रकार का कोई कार्य नहीं किया गया। जिलाधिकारी ने इस समिति का पुनर्गठन करते हुए नगर पालिका, नगर पंचायत, लोक निर्माण विभाग, खनन विभाग, आबकारी विभाग सहित अन्य को विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि वह समिति द्वारा निर्धारित चंदा एकत्र कर खेलकूद प्रोत्साहन समिति के कोष में जमा करें ताकि स्टेडियम व खेल परिसर में विकास कार्य कराए जा सकें। उन्होंने उप क्रीड़ाधिकारी रामचंद्र को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण कराने के लिए विभागों से लगातार समन्वय बनाए रखें। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी हीरा सिंह, एडीएम महेंद्र सिंह, अपर एसपी वंशराज यादव, बीएसए महेश प्रताप सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
स्टेडियम में व्यवस्थाएं कराने के डीएम ने दिए निर्देश
- खेलकूद प्रोत्साहन समिति में सभी विभाग एकत्र करेंगे कोष