फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   4,559 foreigners quarantined in 132 centers

132 केंद्रों में 4,559 परदेसियों को किया क्वारंटीन

Sat, 04 Apr 2020 09:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
4,559 foreigners quarantined in 132 centers
महोबा। लॉकडाउन के चलते अब सख्ती बढ़ गई है। इतना ही नहीं, लॉकडाउन से बचने के लिए लोग तरह-तरह के जतन करते देखे गए। शुक्रवार की शाम करीब एक दर्जन ग्रामीण कुछ दूर वाहनों से तो कुछ दूर पैदल चलकर आए। इससे जिले के 132 केंद्रों में अब तक 4,559 लोगों को क्वारंटीन किया गया। वहीं कम्युनिटी किचिन व समाजसेवियों द्वारा भी जरूरतमंदों, गरीबों व असहायों को भोजन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली, फरीदाबाद, मुंबई, नोएडा, हरियाणा, गुरुग्राम जैसे तमाम महानगरों से लॉकडाउन के बाद घर की तरफ भाग रहे प्रवासी श्रमिक शाम को भी आए। अब परदेसियों को गांव भेजने के बजाय पहले ही बॉर्डर में रोककर क्वारंटीन किया जा रहा है। अब तक जिले में 4,559 लोग स्कूलों और पंचायत घरों में बनाए गए क्वारंटीन है। जहां पर राजस्व विभाग द्वारा तहसील महोबा, चरखारी और कुलपहाड़ में तीन इसके अलावा नगर पालिका और नगर पंचायतों ने पांच किचिन बनाकर क्वारंटीन किए गए लोगों को खान-पान की व्यवस्था की है। 12 किचिन समाजसेवियों द्वारा चलाई जा रही है। जो गरीबों को चिंहित करके घर-घर में भोजन भिजवाने के अलावा मौके पर भी भोजन करवा रही है। जहां पर प्रतिदिन सैकड़ों गरीब भूख मिटा रहे हैं। शनिवार को जिले में पुलिस खासी सख्त दिखाई दी। सड़क पर आने वालों को दूर से ही झड़पती रही। शुक्रवार की शाम को दिल्ली से आए कुछ लोगों ने आधे से ज्यादा यात्रा वाहनों से और कुछ यात्रा पैदल चलकर पूरी की। बैग लादकर परदेसियों ने करीब 100 किमी का सफर पैदल तय किया।
विज्ञापन

गरीबों को भेजे जा रहे राहत पैकेट
संकट के समय में लोगों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। कोई लंच पैकेट बनवाकर खाना खिला रहा है तो कुछ लोग राहत पैकेट घर-घर पहुंचा रहे हैं। पूर्व राज्यमंत्री सिद्धगोपाल साहू ने तैयार किए राहत पैकेट में पांच किलो आटा, पांच किलो आलू, एक किलो प्याज, एक किलो तेल, एक किलो चावल और एक नमक का पैकेट भरकर करीब 500 पैकेटे गरीबों को वितरित किए। इसी तरह सपा नेता रोशन अली ने तीन किलो आटा, दो किलो चावल, आधा किलो तेल, एक किलो दाल, एक किलो प्याज के राहत पैकेट बनाकर घर-घर भेज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

38 क्वारंटीनों को ऐचाना से चरखारी केंद्र पहुंचाया
खरेला। ग्राम ऐचाना के क्वारंटीन केंद्र में ठहरे श्रमिकों की खानपान की व्यवस्था न हो पाने पर प्रशासन ने सभी 38 प्रवासी श्रमिकों को चरखारी स्थित क्वारंटीन केंद्र भेज दिया गया। उपजिलाधिकारी राजेश कुमार यादव ने खाने पीने की सामग्री भी उपलब्ध कराई थी। इसके बाद भी प्रधान ने भोजन बनवाने व अन्य व्यवस्थाएं करने के मामले में हाथ खीच लिए। इससे शनिवार को एसडीएम के आदेश पर ऐचाना के स्कूल में ठहरे 38 श्रमिकों को थानाध्यक्ष खरेला राजू सिंह ने वाहनों की व्यवस्था कर चरखारी पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed