फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   30,900 cusecs of water released again from Lahchura Dam into the Dhasan River.

Mahoba News: लहचूरा बांध से धसान नदी में फिर छोड़ा 30,900 क्यूसेक पानी

Sun, 30 Aug 2026 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
30,900 cusecs of water released again from Lahchura Dam into the Dhasan River.
-धसान नदी के आसपास स्थित 15 गांवों में अलर्ट जारी
विज्ञापन

फोटो 30 एमएएचपी 25 परिचय-पांच फाटक खोलकर लहचूरा बांध से निकाला जा रहा पानी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। लहचूरा बांध का जलस्तर अचानक बढ़ जाने पर पांच फाटक खोलकर 30,900 क्यूसेक पानी धसान नदी में छोड़ा गया। इस दौरान नदी के आसपास स्थित जनपद महोबा व झांसी के 15 गांवों में मुनादी कराकर अलर्ट जारी किया गया। साथ ही ग्रामीणों को नदी के पास जाने से मना किया गया।

यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित लहचूरा बांध में जनपद झांसी स्थित पहाड़ी बांध से छोड़ा गया पानी आ रहा है। साथ ही बारिश का पानी भी पहुंचने से लहचूरा बांध पूरी तरह लबालब हो गया। बांध की न्यूनतम भंडारण क्षमता 179.83 मीटर और अधिकतम भंडारण क्षमता 182.30 मीटर है जबकि वर्तमान में बांध का जलस्तर 182.30 मीटर पहुंच गया है। लहचूरा बांध में क्षमता से अधिक पानी आता देख पांच फाटक चार फीट की ऊंचाई से खोलकर 30,900 क्यूसेक पानी धसान नदी में डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन

नदी के आसपास स्थित जनपद महोबा के काशीपुरा, धरवार, लिलवा, कोटरा, रिपनौर, बीहट, नगाराघाट, स्योढ़ी, सलैया व झांसी जिले के लहचूरा, बरौडा, बरौढ़ा, असपुरा, झारखंड और सुजातपुर गांव में अलर्ट जारी कर ग्रामीणों को नदी के पास आने से रोका गया है। धसान नदी जनपद हमीरपुर से गुजरी बेतवा नदी में मिलती है। इससे यह पानी बेतवा नदी में पहुंचेगा। ऐसे में बेतवा नदी का भी जलस्तर बढ़ने की उम्मीद है। लहचूरा बांध के अवर अभियंता रामआसरे का कहना है कि इस समय बांध पूरी तरह लबालब है। बांध की लगातार निगरानी की जा रही है। अतिरिक्त पानी को डिस्चार्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed