फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   26 million will be set up road network

26 करोड़ से बिछाया जाएगा सड़कों जाल

Sun, 22 Mar 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Sun, 22 Mar 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
26 million will be set up road network
 शहर वासियों को विकास की सौगत देने और शहर को सुंदर बनाने के लिए  शासन ने  जिला प्रशासन से प्रस्ताव मांगा है। जिसके मद्देनजर रविवार को नगर पालिका सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शहर की मुख्य सड़कों, बिजली लाइन और पाइप लाइन बिछाए जाने के लिए विचार विमर्श किया गया। सभी की सहमति के बाद 26 करोड़ रुपये का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है। जिसे जल्द ही शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह ने बताया कि हवेली दरवाजा से गैस एजेंसी के समीप हाईवे तक, कानपुर रोड से बीजा नगर तिराहे, रामकथा मार्ग से टीवीएस एजेंसी तक, सुभाष चौक से बजरिया पुलिस चौकी तक और पीपीएन चौराहा से मिशन चौराहा तक और सुभाष चौक से वाल्मीकि चौराहा तक सीसी रोड का निर्माण कराए जाने और पानी की व्यवस्था के लिए शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। जिससे शहर का बड़े शहरों की तरह सुंदरीकरण होगा। 
विज्ञापन

पीपीएन चौराहा से मिशन चौराहा तक 14 मीटर चौड़ी और दस इंच ऊंची सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा अनुरागी ने कहा कि सड़काें के निर्माण कार्य उनके ही कार्यकाल में कराया जाए। उन्हाेंने बताया कि जिलाधिकारी के प्रयास से महोबा को नई सड़कें जल्द ही मिलने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता एएन सिंह ने बताया कि सड़क पर 500 मीटर की दूरी पर एक पाइप डाला जाएगा। जिससे एक पार से दूसरे पार केबिल डालने व पाइप लाइन डालने के लिए सड़क की खुदाई न करनी पड़े। बैठक में उप जिलाधिकारी प्रबुद्ध सिंह, सभासद इसराफील, सलमा, हाजरा, लक्ष्मी शिवहरे, कुंवर चौरसिया, तुलसीदास सहित तमाम सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed