{"_id":"68682ae7fb215bfd000f8420","slug":"25-thousand-bounty-arrested-in-encounter-shot-in-leg-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-115835-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Sat, 05 Jul 2025 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल अपराधी आशाराम उर्फ अस्सू को अस्पताल ले जाती पुलिस। स्रोत: पुलिस
- फोटो : मुठभेड़ में घायल अपराधी आशाराम उर्फ अस्सू को अस्पताल ले जाती पुलिस। स्रोत: पुलिस
महोबा। थाना कबरई पुलिस और स्वाॅट टीम ने शुक्रवार को गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी अपराधी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद की गई। अपराधी के खिलाफ गैंगस्टर, गुंडा, एनडीपीएस समेत 13 मुकदमे दर्ज हैं।
थानाध्यक्ष कबरई सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया और स्वाॅट टीम प्रभारी शिवप्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ चेकिंग अभियान चला रहे थे। तभी सूचना मिली कि धरौन गांव में सिचौरा पुलिया के पास शातिर अपराधी खड़ा है। तभी पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर आरोपी ने फायर किया। बचाव मेंं पुलिस ने भी गोली चलाई। इससे आरोपी आशाराम निवासी हमीरपुर चुंगी महोबा के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को सीएचसी कबरई लाया गया। वहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सीओ सिटी दीपक दुबे ने बताया कि आरोपी के कब्जे से तमंचा, दो कारतूस व बाइक बरामद की गई है। उस पर 13 मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ में आशाराम को गिरफ्तार किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।