{"_id":"653c08bff6ac15e2280559e4","slug":"22-youth-got-jobs-in-employment-fair-mahoba-news-c-12-1-knp1074-454954-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: रोजगार मेले में 22 युवाओं को मिली नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: रोजगार मेले में 22 युवाओं को मिली नौकरी
Sat, 28 Oct 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
महोबा। सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को जिलास्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान पांच कंपनियों ने अपने यहां विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया। साक्षात्कार की कसौटी पर 22 अभ्यर्थी सफल हो सके। सफल अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से नौकरी के लिए ऑफर लेटर प्रदान किया गया।
रोजगार मेले में नौकरी पाने के लिए 62 युवाओं ने अपना पंजीयन कराया। विभाग के वरिष्ठ लिपिक अवधेश तिवारी ने अभ्यर्थियों को मेले में शामिल कंपनियों के बारे में जानकारी दी। कहा कि सेवायोजन विभाग की ओर से युवाओं को नौकरी मुहैया कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बाद साक्षात्कार का सिलसिला शुरू हुआ।
मेले में शामिल कंपनी प्रबंधकों ने सभी अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। इस दौरान एलआईसी व किसान नवग्रीन में सात-सात, किसान ग्रोथ टेक्नोलॉजी में चार, वी-5 ग्लोबल में तीन व शिवशक्ति बायोटेक्नोलॉजी में एक अभ्यर्थी का चयन हुआ। इस मौके पर सेवायोजन विभाग के सुनील गुप्ता, अर्चना यादव, विमल, अनिल, ओपी यादव, पुष्पेंद्र आदि मौजूद रहे।