फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   219 million for relief to farmers needs

किसानों को राहत के लिए 219 करोड़ की दरकार

Tue, 22 Dec 2015 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Tue, 22 Dec 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
219 million for relief to farmers needs
जिले में अतिवृष्टि और सूखा से प्रभावित किसानों को अब भी मदद की दरकार है। चरखारी, कुलपहाड़ और महोबा तहसील क्षेत्र के किसानों को अतिवृष्टि व सूखा राहत वितरित के लिए 219 करोड़ रुपये की जरूरत है। जिसमें अतिवृष्टि प्रभावित किसानों के लिए 47 करोड़ व सूखा राहत के लिए 172 करोड़ की जरूरत है। हालांकि शासन स्तर से काफी किसानों को राहत राशि का वितरण कराया भी गया है लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में किसान सरकारी मदद के इंतजार में हैं।
विज्ञापन


बुंदेलखंड के सबसे पिछड़े जिले में सात वर्षों से दैवीय आपदा और सूखा से बर्बाद किसानों को राहत राशि वितरण के लिए शासन से जितनी धनराशि की मांग की गई थी, वह अभी तक पूरी नहीं मिल पाई है। किसानों को मदद के लिए सरकार ने छह माह पहले दम भरा था।
विज्ञापन


शासन ने राहत राशि का बड़ा हिस्सा जारी भी किया, जिसके वितरण में राजस्व कर्मियों की कमी के बावजूद काफी तेजी दिखी। सदर तहसील क्षेत्र के 74,556 बड़े और छोटे किसानों के लिए सूखा राहत के तहत 833.04 करोड़ की मांग की गई। जिसके सापेक्ष 661 करोड़ धनराशि मिली। 172 करोड़ रुपये मिलने का अभी भी इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिवृष्टि में बर्बाद किसानों के लिए 90.45 करोड़ की मांग हुई। जिसके सापेक्ष 70.74 करोड़ मिले। जिसमें 61.27 करोड़ का वितरण हो गया। करीब 20 करोड़ की धनराशि अभी भी नहीं मिली है। चरखारी तहसील क्षेत्र को सूखा राहत के तहत 69.24 करोड़ की मांग की गई।

जो पूरी मिल गई और विभाग ने इसका वितरण भी कर दिया। अतिवृष्टि प्रभावितों के लिए 58.54 करोड़ में से 39.55 करोड़ की धनराशि मिली जिसमें 38 करोड़ का वितरण किया गया। करीब 18 करोड़ की धनराशि की अभी भी जरूरत है। इसी तरह कुलपहाड़ तहसील क्षेत्र में सूखा राहत के तहत 22.80 करोड़ की मांग पर 14.64 करोड़ मिला, जिसे वितरित कर दिया गया।


करीब 9 करोड़ की धनराशि की अभी भी जरूरत है। अतिवृष्टि प्रभावितों के लिए 104.40 करोड़ की धनराशि मांगी गई। जिसमें 75.85 करोड़ रुपये मिले। 63 करोड़ का वितरण कर दिया है। करीब 25 करोड़ से अधिक की धनराशि की अभी भी जरूरत है। इस मामले में अपर जिलाधिकारी संतोष राय का कहना है कि मांग के सापेक्ष जो धनराशि मिली, उसका वितरण तेजी से कराया जा रहा है। शेष धनराशि के लिए शासन को लिखा गया है। पैसा जल्द ही मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed