{"_id":"5c72c639bdec224bd41e34d5","slug":"21551025721-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी-बांदा के बीच मार्च माह से दौड़ेगी इलेक्ट्रिक गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी-बांदा के बीच मार्च माह से दौड़ेगी इलेक्ट्रिक गाड़ियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोबा। झांसी मानिकपुर रेल लाइन में मार्च माह से इलेक्ट्रिक गाड़ियां दौड़ेगी। रेल प्रशासन ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली है। इलेक्ट्रिक इंजन का लोको शेड का कार्य अंतिम चरण में है। पहले चरण में झांसी से बांदा तक इलेक्ट्रिक गाड़ियां चलेगी। कारण, भूरागढ़ पुल पर इलेक्ट्रिक लाइन बिछाने का काम शेष रह गया है जबकि झांसी से बांदा तक इलेक्ट्रिक लाइन तैयार हो चुकी है।
इलेक्ट्रिक गाड़ियां दौड़ने से महोबा से झांसी का साढ़े तीन घंटे के स्थान पर ढाई घंटे में सफर पूरा होगा। इससे यात्रियों के समय की बचत होगी। इलेक्ट्रिक गाड़ियां ट्रैक पर दौड़ाने के लिए बांदा में इलेक्ट्रिक इंजन को हटाकर डीजल इंजन लगाया जाएगा। इलेक्ट्रिक इंजन खड़ा करने के लिए लोको शेड तैयार कराया जा रहा है। जो मार्च में पूरा हो जाएगा। लोको शेड तैयार होने के बाद इलेक्ट्रिक गाड़ियों का शुभारंभ कर दिया जाएगा।
डीआरएम झांसी अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि झांसी से बांदा तक इलेक्ट्रिक लाइन तैयार हो रही है। भूरागढ़ पुल पर इलेक्ट्रिक लाइन बिछाने का काम चल रहा है। जो करीब एक सप्ताह में पूरा हो जाएगा। इसके बाद झांसी-मानिकपुर रेललाइन पर रेल गाड़ियां दौड़ेगी। उन्होंने बताया कि अभी झांसी से बाया खैरार जंक्शन होते हुए कानपुर जाने वाली इलेक्ट्रिक मालगाड़ियां दौड़ रही है। इससे रेल पटरियों की टेस्टिंग भी हो गई है।
विज्ञापन
खैरार से कानपुर जाएंगी एक्सप्रेस गाड़ियां
झांसी मानिकपुर रेललाइन के दोहरीकरण के दौरान खैरार जंक्शन में महोबा से कानपुर की तरफ कर्व (रेलवे लाइन का मोड़) भी बनाया जाएगा, जिससे महोबा से कानपुर जाने वाली एक्सप्रेस गाड़ियां बांदा न जाकर सीधी कानपुर जाएगी। इससे यात्रियों का एक घंटे समय की बचत होगी। महोबा के व्यापारी और यात्री समय से कानपुर पहुंच सकेंगे।
झांसी-बांदा के बीच अगले माह से दौड़ेगी इलेक्ट्रिक गाड़ियां
-इलेक्ट्रिक इंजन का लोको शेड का कार्य अंतिम चरण में