फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   बिलों का संशोधन न करने पर उपभोक्ताओं ने काटा हंगामा

बिलों का संशोधन न करने पर उपभोक्ताओं ने काटा हंगामा

Sat, 09 Feb 2019 10:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
बिलों का संशोधन न करने पर उपभोक्ताओं ने काटा हंगामा

विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। कस्बे में लगाए गए बिजली शिविर में उपभोक्ताओं के एक-एक साल का एक से डेढ़ लाख रुपये तक का बिल आ जाने से उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा काटा और बिल जमा करने से इंकार कर दिया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनके कनेक्शन काटे गए तो कर्मचारियों को अंजाम भुगतना पड़ेगा।
शनिवार को चौधरी मैरिज हाउस में एसडीओ विकास श्रीवास्तव की अध्ययक्षता में बिजली शिविर का आयोजन किया गया। जहां पर आधा सैकड़ा से ज्यादा बिजली उपभोक्ता बिल अधिक आने पर संशोधन कराने के लिए पहुंच गए लेकिन बिजली विभाग के अधिकारियों ने संशोधन करने से मना कर दिया। उपभोक्ताओं ने बिल अधिक भेजे जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। मामला बढ़ता देख एसडीओ ने पुलिस बुला ली। इसके बाद हंगामा खत्म हुआ।
विज्ञापन

शिविर में बताया कि देवीदीन पुत्र रामचरन का डेढ़ साल का डेढ़ लाख रुपये, नजमा का एक साल का ढाई लाख रुपये, मोतीलाल पुत्र विश्वनाथ का आठ माह का डेढ़ लाख,शारदा पुत्र गोविंद दास का एक साल का एक लाख रुपये, श्याम लाल पुत्र गुब्बा का 11 माह का 54 हजार रुपये बिल भेज दिया। इससे नाराज उपभोक्ताओं ने शिविर में जमकर हंगामा काटा। जिससे पुलिस बुलानी पड़ी। बाद में बिजली विभाग के अधिकारियों ने पुलिस की मदद से 62 बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए और तीन लाख रुपये शिविर में जमा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलों का संशोधन न करने पर उपभोक्ताओं ने काटा हंगामा
-उपभोक्ताओं का आक्रोश देख अधिकारियों ने बुलाई पुलिस
-एक साल का डेढ़ लाख रुपये बिल भेजे जाने से नाराज थे उपभोक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed