फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   बागवानी अपनाने से किसानों की आय होगी दोगुनी-सीडीओ

बागवानी अपनाने से किसानों की आय होगी दोगुनी-सीडीओ

Wed, 25 Jul 2018 11:20 PM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
बागवानी अपनाने से किसानों की आय होगी दोगुनी-सीडीओ
महोबा। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत पान प्रयोग प्रशिक्षण केंद्र बजरिया महोबा में उद्यान विभाग के तत्वावधान में किसानों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें कृषि विशेषज्ञों ने योजनाओं की जानकारी दी। सीडीओ ने कहा कि किसान बागवानी अपनाए। इससे कम लागत में अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है। इससे किसानों की आय दोगुनी होगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी हीरा सिंह ने कहा कि आज जीने के लिए जो आक्सीजन एक व्यक्ति को आवश्यकता है वो बारह पेड़ देते है। बुंदेलखंड को हरा भरा रखने को भी पौधारोपड़ जरूरी है। किसानों को आय दोगुनी करने के लिए बागवानी करनी चाहिए। उन्होंने कम पानी की समस्या का समाधान के लिए टपक सिंचाई, स्प्रिंक्लर, रैनगन का प्रयोग करने की जानकारी दी। इसके लिए लघु किसानों को 90 प्रतिशत व सामान कृषक को 80 प्रतिशत अनुदान देय है। किसान इसका अधिक से अधिक लाभ उठाए। प्रशिक्षण में शोध अधिकारी डॉ. इरशाद अहमद सिद्दिकी, डॉ. बल्देव प्रसाद, डॉ. बृजेश पांडे, डॉ. रामसेवक चौरसिया ने योजना के लाभ बताते हुए किसानों को जागरूक किया। जिला उद्यान अधिकारी डॉ. बलदेव प्रसाद ने किसानों को लाभ लेने को प्रेरित किया। प्रशिक्षण में कबरई विकास खंड प्रभारी सुलेमान खां, जैतपुर प्रभारी महिपाल सहित योजना प्रभारी अमित कुमार व किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

बागवानी से किसानों की आय होगी दोगुनी-सीडीओ
- पान प्रयोग प्रशिक्षण केंद्र में किसानों को दी गई जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed