फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   21 selected by seven rounds

सात फेरे लेकर 21 ने चुना हमसफर

Fri, 20 Apr 2018 11:09 PM IST
mahoba
mahoba Updated Fri, 20 Apr 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
21 selected by seven rounds
विवाह सम्मेलन में वर-वधू को आशीर्वाद देते अधिकारी - फोटो : amarujala
महोबा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शुक्रवार को शहर के पुराने रामलीला मैदान में सर्वजातीय सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 21 जोड़े एक दूजे के हुए। 20 जोड़ों ने जहां हिंदू रीति रिवाज के साथ एक दूसरे को अपना हमसफर चुना वहीं एक मुस्लिम जोड़े का निकाह कराया गया।
सामूहिक विवाह सम्मेलन में सुबह से शाम तक रस्में चलती रही। सम्मेलन में पिछड़ा वर्ग के 12, अनुसूचित जाति के 7, सामान्य वर्ग तथा मुस्लिम के एक-एक कुल 21 जोड़ों का विवाह कराया गया। एक साथ मंडपों में 20 जोड़ों की हिंदू रीति रिवाज के साथ हुआ, जबकि एक मुस्लिम इटौरा निवासी रेशमा का भटीपुरा निवासी शाहिद से निकाह हुआ।
विज्ञापन

सांसद हमीरपुर-महोबा पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, सदर विधायक राकेश गोस्वामी, जिलाधिकारी सहदेव, पुलिस अधीक्षक एन कोलांची, मुख्य विकास अधिकारी हीरा सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, एसडीएम सदर राजेश यादव, नगर पालिका अध्यक्षा दिलाशा तिवारी, सौरभ तिवारी, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका लालचंद्र सरोज, अरुण शुक्ला, दीपाली तिवारी, शिवकुमार गोस्वामी सहित अन्य अधिकारियों ने आशीर्वाद दिया। इस मौके पर सांसद ने कहा कि इस योजना के तहत सरकार द्वारा कन्यादान के लिए 35 हजार रुपये दिये जा रहे हैं। ताकि गरीब कन्याओं की शादी में किसी प्रकार की दिक्तत न हो।  
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
प्रत्येक जोड़े को उपहार मिले
नगर पालिका महोबा द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में नवदंपति जोड़ों को उपहार स्वरूप बेड, बक्सा, टंकी, कपड़े के साथ आभूषण व उपहार भेंट किए गए। वहीं अंबिका रावत ने वरवधू को 21 फेन दान स्वरूप दिए। सम्मेलन में वर व वधू पक्ष के लिए भोजन पानी का इंतजाम किया गया। वहीं व्यापार मंडल के रामजी गुप्ता, सेवक नंदवानी, राहुल अग्रवाल आदि ने अपनी ओर से प्रत्येक जोड़ें का थाली व जग भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed