Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   2 PAKSHO ME MAARPEET

दो पक्षों में मारपीट, चार पहिया वाहन के शीशे तोड़े

Fri, 15 Jan 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
2 PAKSHO ME MAARPEET
दो पक्षों में मारपीट, वाहन के शीशे तोड़े
विज्ञापन

- दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के रहलिया गांव में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की लक्जरी वाहन के शीशे तोड़ दिये। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दो लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
शहर के गांधीनगर निवासी प्रियांजल गुप्ता अपने साथी सूर्यवेंद्र सिंह के साथ चार पहिया वाहन से घूमने सूर्य मंदिर गए थे। तभी कुछ लोगों से विवाद हो गया। मामला गाली-गलौज के बाद मारपीट तक पहुंच गया। प्रियांजल गुप्ता ने पांच लोगों पर मारपीट व गाड़ी के शीशे तोड़ने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। प्रियांजल की तहरीर पर हेमंत, शिवपाल निवासी रहलिया व तीन अज्ञात लोगों पर एकराय होकर मारपीट व तोड़फोड़ का मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के उमाकांत राजपूत ने प्रियांजल गुप्ता व चार अज्ञात लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज व धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी शशि कुमार पांडेय का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed