फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   जीएसटी रिटर्न फाइल न करने पर लगेगा भारी जुर्माना

जीएसटी रिटर्न फाइल न करने पर लगेगा भारी जुर्माना

Wed, 15 May 2019 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
जीएसटी रिटर्न फाइल न करने पर लगेगा भारी जुर्माना
महोबा। डिप्टी कमिश्नर राम प्रकाश पांडेय ने कहा कि जीएसटी कानून जुलाई 2017 से लागू होने के बाद जो भी पंजीकृत व्यापारी समय से रिटर्न फाइल नहीं कर रहे हैं। उन पर भारी जुर्माना पेनाल्टी प्रतिमाह जीएसटी पोर्टल स्वत: लगा देता है जब तक पेनाल्टी जमा नहीं होगी। अगला रिटर्न दाखिल नहीं हो सकता। अभी जांच में 3 बी रिटर्न दाखिल न होने पर कई फर्मों से लाखों रुपये जीएसटी जमा कराया गया है। जिससे लापरवाह फर्मों के होश उड़ गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को चरखारी बाईपास स्थित जीएसटी कार्यालय में डिप्टी कमिश्नर व्यापारियों की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जीएसटी में पंजीकरण के बाद रिटर्न दाखिल न होने पर कड़ा कानून बनाया गया है। व्यापारियों द्वारा खरीद-फरोख्त का लेखा-जोखा 3 बी रिटर्न दाखिल न करने पर कड़ी कार्रवाईयां की जा रही है। जांच के दौरान जिन फर्मों द्वारा रिटर्न दाखिल नहीं किए गए। उनसेे लाखों रुपये जीएसटी वसूला जा रहा है। यशोदा देवी से 5.91 लाख, मां सरस्वती ग्रेनाइट 8.73 लाख, सिमरन ट्रेडर्स से 3.84 लाख, संजय साहू से 2.35 लाख रुपया जमा कराया गया है।
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जीएसटी में ऑटो सॉफ्टवेयर रिटर्न फाइल न होने पर जुर्माना पेनाल्टी बढ़ते हुए क्रम में जनरेट कर देता है। जब तक पिछला जुर्माना पेनाल्टी जमा नहीं होगी। अगला रिटर्न दाखिल नहीं हो सकता। प्रत्येक व्यापारी को जीएसटी कार्रवाई से बचने के लिए समय से रिटर्न देना चाहिए। असिस्टेंट कमिश्नर अरविंद पांडेय ने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद पिछले दो वर्षों में दर्जनों बार व्यापारियों के हित में रिटर्न की प्रक्रिया सरलीकृत की गई है। प्रवर्तन दल के अमित कुमार सिंह ने कहा कि प्रवर्तन कार्यों से पिछले वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर पिछले वर्ष जमा 1.22 करोड़ के सापेक्ष इस वर्ष 1.98 करोड़ राजस्व जमा कराया गया। बैठक में जगदीश कुमार, कालूराम, अंकित तिवारी, कपिल चौबे, नीरज वर्मा, रामसिंह सहित तमाम व्यापारी व अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed