{"_id":"5c5f0818bdec224bbb209dab","slug":"181549731864-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने पर दिया जोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोबा। शहर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शनिवार को अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स गोष्ठी का आयोजन किया गया। जहां पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर जोर देते हुए छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया। छात्राओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर आधारित नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी। जिसे खासा सराहा गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शालिनी पाटकार ने कहा कि सरकार छात्राओं की सुरक्षा के लिए तमाम सुविधाएं दे रही है, जिसका छात्राएं लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि जब युवतियां पढ़ी लिखी होगी तो उनका शोषण रुकेगा। साथ ही वह अपने अधिकार समझ सकेगी।
अंजलि अग्रवाल ने कहा कि बेटियां बुढ़ापे में माता पिता का बेटों से ज्यादा ख्याल रखती हैं। कहा कि बालिकाओं की शिक्षा पर भी ध्यान देने की जरूरत हैं, जिससे वह भी एक नया मुकाम पा सके। उन्होंने कहा कि सरकार ने बालिकाओं को समान शिक्षा का अधिकार दिया है। कहा कि बालिकाओं को भी बालकों की तरह माता-पिता का प्यार मिलना चाहिए। इस मौके पर अनीता तिवारी, पूनम कुशवाहा, फातमा, रेखा अनुरागी, गरिमा सचान ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
इंसेट
बेटी बचाओ नाटक की प्रस्तुति देख हुए गदगद
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर आधारित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी। रेनू विश्वकर्मा, पूजा श्रीवास, महक कुशवाहा, निकिता, सीमा ने नुक्कड़ नाटक पेश किया। नाटक के जरिए गर्भ में मारी जा रही बेटियों को बचाने का संदेश दिया। साथ ही नाटक के जरिए बेटियों को भी बेटों की तरह लाड़ प्यार करने का संदेश दिया।
छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने पर दिया जोर
-अपराजिता अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी में हुआ कार्यक्रम