फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   केबल कटने से 50 गांव की बिजली आपूर्ति ठप

केबल कटने से 50 गांव की बिजली आपूर्ति ठप

Thu, 07 Feb 2019 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
केबल कटने से 50 गांव की बिजली आपूर्ति ठप
श्रीनगर (महोबा)। जेसीबी की खुदाई के चलते 11 हजार केवी विद्युत लाइन की भूमिगत केबल कट जाने से श्रीनगर समेत क्षेत्र के आधा सैकड़ा गांव की बिजली गुल है। 20 घंटे से लोग पानी के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन


श्रीनगर के 33 केवी पावर स्टेशन में बिजली सप्लाई महोबा के पठा रोड 220 केवी पावर स्टेशन से की जाती है। बुधवार को रेलवे विभाग की सिग्नल की केबल डालते समय जेसीबी से खुदाई के दौरान बिजली केबल कट गई इससे श्रीनगर के पावर स्टेशन की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन


श्रीनगर क्षेत्र के गांव पलका, मंगलवारा, बनियाताला, मामना, मिरतलाबरा, श्रीनगर, बिलरही ढिकवाहा, अतरार पिपरामाफ, कैमाहा, बिलखी, ज्यौरइया, सिजरिया, डिगरिया, छोटी टपरियन, बड़ी टपरियन, सिजवाहा, मवई समेत आधा सैकड़ा गांव की बिजली ठप हो गई है। जिससे महोबा शहर, श्रीनगर की पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान है। 20 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। आटा चक्की बंद पड़ी है। लोगों को दूसरे स्थानों पर आटा पिसाने जाना पड़ रहा है। बोर्ड परीक्षार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता महेंद्र पाल सिंह का कहना है कि आपूर्ति बहाल करने के लिए केबल निकाली जा रही है। पूरी केबल बदली जाएगी। रात तक आपूर्ति बहाल होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed